अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आधार स्तम्भ

एक दुर्लभ सी चीज़ हवा में उड़ रही थी, जब वो थोड़ी-सी नीचे आई तो उसको एक और भी दुर्लभ प्रजाति हवा में उड़ते नज़र आई। दोनों की नज़र एक दूसरे पर पड़ी तो दोनों सकपका गए। दोनों को एक दूसरे से पहचान करने की सूझी।

पहली ने दूसरे से पूछा, "तुम कौन हो? पक्षी प्रजाति के तुम तो नहीं हो, फिर भी तुम्हारी उड़ान प्रशंसनीय है, कृपया तुम अपना परिचय दो।"

दूसरे ने जवाब में कहा, "मैं उड़ नहीं रहा था बल्कि मैं तो उछल रहा हूँ, मेरा नाम ’मुद्दा’ है।"

अब की बार प्रश्न मुद्दे ने किया, "पक्षी योनि की तो तुम भी नहीं लग रही हो। क्या तुम भी मेरी तरह उछल रही हो? तुम भी अपना परिचय दो।"

उसने जवाब में कहा, "नहीं भाई, मैं उछल नहीं रही हूँ, मैं तो उड़ती हूँ, चारों दिशाओं में, इस देश से उस देश तक। मेरा नाम ’अफ़वाह’ है।"

चूँकि ’मुद्दा ’ उछला था, सो नीचे गिरने लगा तो ’अफ़वाह’ ने गिरने नहीं दिया। थोड़ी दूर चलकर ’अफ़वाह’ डगमगाने लगी तो ’मुद्दे’ ने उसको मज़बूती से पकड़ लिया।

दोनों नीचे उतरकर मंत्री जी के बगीचे में आए और दोनों बंदी बना लिए गए। आज भी दोनों पिंजड़े में हैं। और प्राचीन काल से लेकर आज तक ’मुद्दा’  और ’अफ़वाह’ कूटनीति के आधार स्तम्भ बने हुए हैं।

शायद हमेशा ही कूटनीति का पोषक ’मुद्दा’  और  ’अफ़वाह’ को पोषण प्रदान करता रहेगा।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता-ताँका

कविता - हाइकु

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं