हिंदी में
बाल साहित्य | किशोर साहित्य कविता प्रभुदयाल श्रीवास्तव15 Sep 2024 (अंक: 261, द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)
लेख लिखा मैंने हिंदी में,
लिखी कहानी हिंदी में
लंदन से वापस आकर फिर,
बोली नानी हिंदी में।
गरमी में कश्मीर गये तो,
घूमे कठुआ श्रीनगर।
मज़े -मज़े से बोल रहे थे,
सब सैलानी हिंदी में।
पापा के संग गए घूमने,
हम कोच्ची में केरल के,
छबि गृहों में लगा सिनेमा
‘राजा जॉनी’ हिंदी में।
बेंगलुरु में एक बड़े से,
होटल में खाना खाया।
सब लोगों ने ही माँगा था,
खाना, पानी हिंदी में।
उत्तर -दक्षिण, पूरब- पश्चिम,
में हिंदी सबको आती,
जगह-जगह पर हमने जाकर,
बातें जानी हिंदी में।
रोज़ विदेशी धरती से भी,
लोग यहाँ पर आते हैं।
उन्हें नमस्ते कहकर करते,
हम अगवानी हिंदी में।
अमर नाथ पहुँचा करते हैं,
तीर्थ यात्री दुनिया के,
बोला करते जय बाबा, जय,
जय बर्फ़ानी हिंदी मे|
उड़िया कन्नड़ आसमिया सी,
कई भाषाएँ भारत में।
लेकिन सबको बहुत लुभातीं,
बोली वाणी हिंदी में।
भारत के नेता जाते हैं,
कहीं विदेशी धरती पर,
देते रहते अक्सर भाषण,
अब तूफ़ानी, हिंदी में।
मान यहाँ सब भाषाओं को ,
पूरा-पूरा मिलता है।
लेकिन पढ़ने लिखने में तो,
है आसानी हिंदी में।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
आओ, पर्यावरण बचाएँ
किशोर साहित्य कविता | डॉ. रामवृक्ष सिंहसूरज ने जब आँख दिखाई। लगी झुलसने धरती माई॥…
आज के हम बच्चे
किशोर साहित्य कविता | प्रतीक्षा नारायण बडिगेरहम नन्हे-मुन्हे तारे, आओ टिमटिमाएँ सारे।…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
किशोर साहित्य कविता
आत्मकथा
किशोर साहित्य नाटक
बाल साहित्य कविता
- अंगद जैसा
- अच्छे दिन
- अब मत चला कुल्हाड़ी
- अम्मा को अब भी है याद
- अम्मू भाई
- आई कुल्फी
- आदत ज़रा सुधारो ना
- आधी रात बीत गई
- एक टमाटर
- औंदू बोला
- करतूत राम की
- कुत्ते और गीदड़
- कूकर माने कुत्ता
- गौरैया तू नाच दिखा
- चलना है अबकी बेर तुम्हें
- चलो पिताजी गाँव चलें हम
- चाचा कहते
- जन मन गण का गान
- जन्म दिवस पर
- जब नाना ने रटवाया था
- धूप उड़ गई
- नन्ही-नन्ही बूँदें
- पिकनिक
- पूछ रही क्यों बिटिया रूठी
- बादल भैया ता-ता थैया
- बिल्ली
- बिल्ली की दुआएँ
- बेटी
- भैंस मिली छिंदवाड़े में
- भैया मुझको पाठ पढ़ा दो
- भैयाजी को अच्छी लगती
- मान लिया लोहा सूरज ने
- मेंढ़क दफ्तर कैसे जाए
- मेरी दीदी
- रोटी कहाँ छुपाई
- व्यस्त बहुत हैं दादीजी
- सड़क बना दो अंकलजी
- हुई पेंसिल दीदी ग़ुस्सा
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कहानी
बाल साहित्य नाटक
कविता
लघुकथा
आप-बीती
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं