अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कवि सम्मेलन में कवियों की औक़ात

 

कवि सम्मेलन में कवियों की औक़ात जितनी रहती है उसी प्रकार वहाँ उनकी व्यवस्था रहती है। एक बार छोटे कवियों का सम्मेलन हुआ तो वहाँ कवियों को दरी पर बैठने के लिये व्यवस्था की गयी। मटमैली, फटी दरी थी। कपड़े गंदे होने की पूर्ण सम्भावना रहती है‌। ऐसे कवि मामला समझ कर फटे-पुराने कुर्ते में चले आते हैं। 

ज़मीन पर सारी व्यवस्था होने के कारण ये ज़मीनी कवि होते हैं। सच को कहने में डरते नहीं। सरकार की छाती पर मूँग दल देते हैं। सरकार को चुनौती दे देते हैं। इन दरी के कवियों से बड़े-बड़े लोग पतली गली से निकल लेते हैं। समाज की हक़ीक़त को रुपहले पर्दे पर दिखाते हैं। इनको कोई भरा लिफ़ाफ़ा नहीं मिलता है। 

मिडिल टाइप के कवियों को प्लास्टिक की कुर्सी मिल जाती है। ऐसे कवि कुर्ता पाजामा तथा पैंट शर्ट तथा सदरी पहन कर आते हैं। कुछ पके बालों में काम चला लेते हैं। कुछ तो हेयर डाई लगा लेते हैं जो महसूस करते हैं कि अभी उनके रगों में जवानी का ख़ून दौड़ रहा है। 

ये कवि शृंगार रस की कविता करते हैं। नख-शिख तक का वर्णन कर देते हैं। गाँव की साँवली नायिका से लेकर शहर की गोरी छोरियों पर शृंगार रस उड़ेल देते हैं। पंडाल ठहाकों से गूँज उठता है। नये युवाओं में जोश भर देते हैं लेकिन सरकार का कुछ नहीं कर पाते हैं। इनको हल्का वाला लिफ़ाफ़ा मिल जाता है। 

जो सेलिब्रेटी टाइप के कवि होते हैं। उनके कवि सम्मेलनों में राजशाही व्यवस्था होती है। मोटा-मोटा लिफ़ाफ़ा पैसों से भरा मिलता है। गोल-गोल तकिया मिल जाता है। ये सरकार के परम हितैषी होते हैं। सरकार के नख-शिख तक का वर्णन करने में आनन्द रस को प्राप्त करते हैं। सरकार को परम सुंदरी नाम से नवाज़ते हैं। 

सरकार इनको अपना समझती है। ये ताक़तवर कवि होते हैं। ये सरकार को अपना समझते हैं। ये सरकार को अपना सैंया समझते हैं। इनको किसी भी प्रकार के विवादास्पद शब्दों पर कोई डर नहीं होता है। सैंया भये कोतवाल तो काहे का डर। बड़का-बड़का अवार्ड के असली हक़दार होते हैं। पद्म टाइप का पुरस्कार नीचे तक नहीं आ पाता है। जब इनको मिलता है तो दरी, कुर्सी वाले कवि बेचारे हाथ मलते रह जाते हैं। इसके अलावा ये कर ही क्या सकते हैं!! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कहानी

लघुकथा

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं