पूस की रात
काव्य साहित्य | कविता जयचन्द प्रजापति ‘जय’15 Jan 2026 (अंक: 292, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
पूस की रात थी
फ़ुटपाथ पर सोया था
अपनी माँ के साथ
छोटा बच्चा
भयंकर कँपकँपाहट
एक फटी चादर पर
तह की गयी दो फटी साड़ियाँ
ठंड रुक नहीं रही थी
माँ से दुबका था
ठंड से नींद नहीं आ रही थी
माँ, सबेरा कब होगा?
कोहरा और ओस से
चुभ रही है ठंडी
तू कहती थी
पापा रजाई लायेंगें
माँ अपने आँचल से
छुपाते हुए बोली—
सो जा मेरे लाल
यह पूस की रात
बड़ी निर्दयी है
थपकियाँ देने लगी
सुलाने का प्रयास करती माँ
पर ठंड से
दोनों काँप रहे थे
बड़ी निर्दयी रात है रे
सो जा
मेरे लाल
सो जा
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आदिवासी बच्चियाँ
- उनका हिस्सा
- उषा का आगमन
- एक थे अटल
- एक नाबालिग़ लड़की
- कोहरा
- कोहरे में
- देश के नेताओ
- निष्ठुर समय
- पर्वत, जो मूक खड़े हैं
- पीढ़ियाँ
- पूस की रात
- बसंत
- मत सताना
- मेरी कवितायें
- मेरी दृष्टि
- मैंने भागकर शादी कर ली
- वह मज़दूर
- सर्दी में एक स्त्री
- सुकून चाहता हूँ
- हम वेश्या हैं
- हँसने दो
- हारे लोग
- हे नवांकुरो
बाल साहित्य कविता
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं