भालू भोला और गुंजन की दोस्ती
बाल साहित्य | बाल साहित्य कहानी जयचन्द प्रजापति ‘जय’15 Dec 2025 (अंक: 290, द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)
एक हरे-भरे जंगल के पास बसे प्रयागराज के छोटे से गाँव में एक बड़ा सा भालू भोला भटकते हुए आ गया। गाँव की नन्ही गुंजन और उसके दोस्तों ने पहली बार भालू देखा तो आँखें चमक उठीं। वे डरने के बजाय ख़ुशी से उछल पड़े।
गुंजन ने सबसे पहले भोला को टॉफ़ी खिलाई, उसके दोस्त ने ठंडा पानी पिलाया, तो किसी ने रसीले आम तो किसी ने कुरकुरे दिए।
भोला ने इतना प्यार देखा तो उसका दिल पिघल गया। उसने पास के बाग़ से मीठे अमरूद, केले और बेर तोड़े और सब बच्चों को बाँट दिए। बच्चे इतने ख़ुश हुए कि नाचने लगे।
भोला अब रोज़ गाँव आता। बच्चे उसके साथ जंगल की सैर करते, फल इकट्ठा करते और गीत गाते। एक दिन भोला ने कहा, “जानवर भी प्रेम के भूखे होते हैं, बस प्यार दो तो सब कुछ दे देंगे।”
इस दोस्ती ने गाँव को सिखाया कि सच्चा दोस्त दिल से बनता है। गुंजन की तरह हर बच्चा समझ गया कि मदद और प्यार से दुनिया सुंदर हो जाती है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- आदिवासी बच्चियाँ
- उनका हिस्सा
- उषा का आगमन
- एक थे अटल
- एक नाबालिग़ लड़की
- कोहरा
- कोहरे में
- देश के नेताओ
- निष्ठुर समय
- पर्वत, जो मूक खड़े हैं
- पीढ़ियाँ
- पूस की रात
- बसंत
- मत सताना
- मेरी कवितायें
- मेरी दृष्टि
- मैंने भागकर शादी कर ली
- वह मज़दूर
- सर्दी में एक स्त्री
- सुकून चाहता हूँ
- हम वेश्या हैं
- हँसने दो
- हारे लोग
- हे नवांकुरो
बाल साहित्य कविता
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं