अनुभवहीन कवि
काव्य साहित्य | कविता जयचन्द प्रजापति ‘जय’15 Sep 2026 (अंक: 302, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
मैं एक अनुभवहीन कवि हूँ
मेरे अनुभव
गहराइयों तक नहीं होते
किसी विषय पर
सरल शब्दों की माला पहना देता हूँ
कुछ शब्द बाहर से लेकर
चिपका देता हूँ
जो शब्द मेरे पास नहीं होते हैं
अनुभवशील कवियों से लेकर
कुछ नया गढ़ने की कोशिश करता हूँ
फिर भी कविता विकृत हो जाती हैं
एक छोटी-सी ख़ुशी होती है
पर मैं भी टेढ़ी-मेढ़ी कविता लिख लेता हूँ
दो चार शब्द झूठी वाहवाही की
मुझे भी मिल जाते हैं
अभी सच लिखने की औक़ात नहीं है
शब्दों का झुनझुना पकड़ा देता हूँ
कभी-कभी सोचता हूँ
एक दिन हम भी
अनुभवशील कवि बनेंगे
फिर नये-नये कवि और आयेंगे
मेरे शब्दों को लेकर वो भी
अनुभवहीन कविता लिखेंगें
एक दिन उनकी भी होगी
जय-जयकार
एक दिन सच में होगी
जय-जयकार
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अनुभवहीन कवि
- अशिष्टों की औक़ात
- आदिवासी बच्चियाँ
- उनका हिस्सा
- उषा का आगमन
- एक थे अटल
- एक नाबालिग़ लड़की
- एक पुरुष
- कोहरा
- कोहरे में
- देश के नेताओ
- निष्ठुर समय
- पर्वत, जो मूक खड़े हैं
- पीढ़ियाँ
- पूस की रात
- बसंत
- मत सताना
- मेरी कवितायें
- मेरी दृष्टि
- मैंने भागकर शादी कर ली
- वह मज़दूर
- वे किसान
- सर्दी में एक स्त्री
- सुकून चाहता हूँ
- हम वेश्या हैं
- हँसने दो
- हारे लोग
- हे नवांकुरो
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बाल साहित्य कविता
चिन्तन
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं