एक पुरुष
काव्य साहित्य | कविता जयचन्द प्रजापति ‘जय’1 Sep 2026 (अंक: 301, प्रथम, 2026 में प्रकाशित)
एक पुरुष ने
हाड़ तोड़ मेहनत से
अपने गालों को
पोपला कर डाला है
नींद ग़ायब है आँखों से
घर का बोझ
कंधे पर लटक रहा है
जैसे खूँटी पर
सामानों से भरा झोला लटक रहा है
आँखों में एक बेबसी है
पर बेटियों को
एक उच्च तालीम देना चाहता है
इसलिए घिसी चप्पल पहन रहा है
बेटों को पढ़ाना चाहता है
एक नई रोशनी भरना चाहता है
इन सपनों के लिए
कई दिन तक आईना नहीं देखता है
उलझे हुए बाल
होंठों पर जमीं पपड़ी
एक पुरुष की असलियत है
एक पुरुष ही है
रातभर कुछ सोचता है
दिनभर मेहनत करके
भविष्य का जुगाड़ करता है
आधी नींद सोकर
परिवार का भविष्य गढ़ता है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अशिष्टों की औक़ात
- आदिवासी बच्चियाँ
- उनका हिस्सा
- उषा का आगमन
- एक थे अटल
- एक नाबालिग़ लड़की
- एक पुरुष
- कोहरा
- कोहरे में
- देश के नेताओ
- निष्ठुर समय
- पर्वत, जो मूक खड़े हैं
- पीढ़ियाँ
- पूस की रात
- बसंत
- मत सताना
- मेरी कवितायें
- मेरी दृष्टि
- मैंने भागकर शादी कर ली
- वह मज़दूर
- वे किसान
- सर्दी में एक स्त्री
- सुकून चाहता हूँ
- हम वेश्या हैं
- हँसने दो
- हारे लोग
- हे नवांकुरो
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
बाल साहित्य कविता
चिन्तन
बाल साहित्य कहानी
किशोर साहित्य कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
लघुकथा
ललित निबन्ध
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं