अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

आलोचक की आलोचना

 

रामस्नेही एक कवि थे। उदारता से भरी रचनायें लिखते थे। उनकी ख्याति देश के कोने-कोने तक हुई। उनकी एक कविता एक आलोचक के हाथ लग गयी। गुणी आलोचक थे। बड़े-बड़े लेखकों की आलोचना करके बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 

कुछ लोगों ने उन्हें आलोचना का महामना कहा। आलोचक महोदय भी प्रसिद्धि की सीमा पार कर चुके थे। आलोचक ने रामस्नेही की कविता की आलोचना लिखी। आलोचना का एक-एक तत्त्व उड़ेल दिया। उनकी आलोचना का जितना गरल था—सब उनकी कविता पर बहा दिया। 

ईर्ष्या की कुदृष्टि इतनी कूट-कूट कर भरी थी कि कविता की आत्मा तक कराह उठी। जब कविता की आत्मा कराह उठे, कवि अपनी कविता की आलोचना सुनकर कवि की रूह काँपने लगे तो समझो आलोचना ने अपने अंतिम रूप को प्राप्त कर लिया है अर्थात्‌ आलोचना पूर्णरूपेण सफल रही। 

कवि रामस्नेही अपनी कविता की आलोचना सुनकर चारों खाने चित्त हो गये। जिह्वा से शुद्ध शब्द नहीं निकल पा रहे थे। उनके आँखों से झर-झर आँसू बह पड़े। इतनी ख़ूबसूरत कविता का ऐसा पोस्टमार्टम आलोचक महोदय ने कर दिया कि कवि महोदय को मुर्छा आ गयी। बिना संजीवनी के कवि की मुर्छा, तारीफ़ करने वाला आलोचक ही ठीक कर सकता है। 

कवि बहुत चिंतित हुआ कि आलोचना ठीक से नहीं की गयी। लगता है कि  आलोचक जी ने आलोचना के समस्त गुण का ग़लत मरहम लगा दिया जिससे ग़लत प्रतिक्रिया हुई। कवि महोदय ने आलोचक के पास पारितोषिक भेजा और कविता पर फिर आलोचना लिखने का निवेदन किया। 

कविता पर फिर से आलोचना लिखी गयी। पारितोषिक पाकर आलोचक जी का हृदय गद्‌गद्‌ हो गया। कविता के समस्त अवगुण, गुण में परिवर्तित हो गए। तारीफ़ों की ऐसी बारिश की गयी कि कवि महोदय ने ऐसा महसूस किया जैसे संगम में डुबकी लगा लिये और इस भवसागर से पार हो गये। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बाल साहित्य कहानी

कविता

किशोर साहित्य कहानी

बाल साहित्य कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कहानी

लघुकथा

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं