अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बिल्लो रानी कहो तो जान दे दूँ

बिल्लो रानी को एक मज़बूत प्रेमी की आश्यकता महसूस हुई। वह उसी को अपना प्रेम समर्पण करेगी जो जान देने की जंग में सफल होगा। बड़े-बड़े प्रेमी बिल्लो रानी को प्राप्त करने के लिए अपनी जान तक भी देने को तैयार हैं। 

बिल्लो रानी ने एक स्वयंवर का आयोजन किया। बिल्लो रानी को वही प्राप्त कर सकता है जो बिल्लो रानी के लिए जान देने को तैयार है। एक से एक लोग इस स्वयंवर में आने की तैयारी करने लगे। 

एक प्रेमी का हृदय बैठा जा रहा है कि मैं जान दे दूँगा तो बिल्लो रानी हमारी कहाँ हो पायेगी। किसी और के अंक में चली जायेगी। सतोष की रोटी खाओ, बिल्लो रानी को भगाओ। 

एक प्रेमी ने ज़ोर-शोर से तैयारी की। ऊठक-बैठक करना शुरू कर दिया। तरह-तरह की पौष्टिक सब्ज़ियाँ तथा फलफूल खाने लगा। तेल मालिश उबटन करने लगा। 

बिल्लो रानी सस्ते में मिलने वाली नहीं है। बहुत रियाज़ करना पड़ेगा। जान की परवाह न करने वाला ही बिल्लो का घूँघट उठायेगा। बिल्लो रानी उसी की घर की दुल्हनिया बनेगी। 

बिल्लो रानी ने कहा “जो मेरे लिए फाँसी पर चढ़ेगा उसी की सदा-सदा लिए मैं हो जाऊँगी और मेरी करोड़ों की संपत्ति का वह मालिक बन जायेगा।” 

एक प्रेमी तो चक्कर खा कर गिर गया। दूसरा तो स्वयंवर से बेचारा भाग निकला‌। तीसरे ने तो आत्म समर्पण कर दिया कि यह मेरे बस का नहीं है। मैं बिना बिल्लो रानी के ही रह लूँगा। 

बिल्लो रानी एक परम सुंदरी है। ढेर सारे प्रेमियों ने भौकाल बनाया लेकिन बिल्लो को अपना नहीं बना सके। अब बेचारी अकेले ही जीवन काट रही है। 

बिल्लो रानी को अपना बना लेने के लिए ढेर सारे लोग वकालत करते हैं कि कहो तो जान दे दूँ। पर आज तक कोई जान नहीं दे पाया। बिल्लो रानी भी उसी से ब्याह करेगी जो उसके लिए जान देगा। बिल्लो रानी अभी कुँवारी है। उसके लिए वही वर होगा जो उसके लिए जान देने को तैयार होगा। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

बाल साहित्य कहानी

कविता

किशोर साहित्य कहानी

बाल साहित्य कविता

हास्य-व्यंग्य कविता

कहानी

लघुकथा

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं