अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अंतर

 

शेर का नाम सुनते ही लोमड़ी को दोपहर में भी सर्दी लग गई थी। एक तो वैसे भी राजाजी अभी-अभी ग़ुस्से में थे और . . . 

 

एक घना जंगल था, जिसमें दिन में भी अगर कोई खो जाए तो फिर उसे ढूँढ़ना मुश्किल हो जाता था। 

उस जंगल में सभी तरह के जानवर और पक्षी रहते थे, साथ ही छोटी सी मानव बस्ती भी थी। 

जंगल में तो जंगलराज चलता था। 

जो ताक़तवर होता, वही मज़े करता था। लेकिन चालाक लोमड़ी को कभी ताक़त का उपयोग करना नहीं पड़ता था। वह तो शेर की चापलूसी करके अक्सर अपना पेट भर लेती थी। 

लेकिन इधर उसे तकलीफ़ होने लगी थी। क्योंकि शेर के पैर में काँटा चुभ गया था, इसलिए वह अपनी माँद से बाहर नहीं निकल पा रहा था। लोमड़ी को ही उसके लिए खाने की तलाश में निकलना पड़ता था। एक दिन उसने देखा कि एक कौआ शहर की ओर से उड़ता हुआ आया और एक पेड़ की डाल पर बैठ गया। 

उसकी चोंच में एक पूरी थी। कौआ भी भूखा था, इसलिए उसने पूरी को अपने दोनों पैरों के बीच रख कर खाने की तैयारी शुरू कर दी। यह देख कर लोमड़ी के मुँह में पानी आने लगा कि काश! यह पूरी उसे मिल जाती। 

तभी उसे याद आया कि कौआ प्रशंसा करने से जल्दी ही ख़ुश हो जाते हैं। अगर उसकी थोड़ी तारीफ़़ कर दी जाए तो यह फूल कर पगला जाएगा। इसलिए लोमड़ी ने कौए की तारीफ़़ शुरू कर दी, “वाह कौए भाई! आप कितने शक्तिशाली हैं! आपकी कैसी नुकीली चोंच है और सब से बढ़िया तो आपकी आवाज़ है। आप कितना मीठा गाते हैं। अरे आपके सामने तो मोर और कोयल भी फीके लगते हैं।” 

कौआ सोचने लगा कि क्या सचमुच वह इतना अच्छा गाता है? तभी लोमड़ी ने आगे कहा, “कौए भाई, कितने दिन हो गए आपका कोई गाना सुने? आज एक गाना सुना कर मुझे धन्य कर दो।” 

बस, फिर क्या था! कौए ने तान लेने के लिए एक पैर उठाया तो दोनों पैरों के बीच दबाई पूरी नीचे गिर गई। 

लोमड़ी पूरी को देख रही थी और कौआ लोमड़ी को! 

कौआ सोचने लगा कि अब वह क्या करे? कितनी मेहनत के बाद यह पूरी मिली थी। जिसने भी यह पूरी बनाई थी, उसने कितनी मेहनत से बनाई होगी। कितनी बड़ी पूरी थी। इससे तो उसके दो-तीन दिन आराम से कट जाते। लेकिन हाय रे नसीब। कौवी सच ही कहती थी कि अगर कोई तारीफ़ करे तो ख़ुश होने से पहले सोचना चाहिए कि वह सच कह रहा है या झूठी बातें कह रहा है। तारीफ़ से ख़ुश नहीं होना चाहिए और निंदा से दुखी नहीं होना चाहिए। आज झूठी तारीफ़ से ख़ुश होकर उसने अपना प्यारा भोजन खो दिया! 

इसके बाद कौए को अपनी माँ की बात याद आ गई। माँ कहती थी कि कैसी भी मुसीबत आए, हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। 

कौए ने लोमड़ी से कहा, “जंगल के राजा शेर के पैर में काँटा चुभ गया है, इसलिए वह शिकार के लिए नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने आज मुझसे अपने लिए भोजन की व्यवस्था करने को कहा था। यह पूरी मैं उन्हीं के लिए लाया था। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं उन्हें यह पूरी नहीं पहुँचा पाऊँगा।” 

शेर का नाम सुन कर लोमड़ी को पसीना छूट गया। वैसे भी राजा जी इन दिनों ग़ुस्से में रहते हैं, ऊपर से अगर उन्हें पता चला कि उनका खाना मैंने चट कर दिया है तो उसकी ख़ैर नहीं होगी। 

पूरी छोड़ कर लोमड़ी अपनी पूँछ उठा कर भाग खड़ी हुई। इसके बाद कौए ने निश्चिंत हो कर पूरी का आनंद लिया। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ऐतिहासिक

चिन्तन

किशोर साहित्य कहानी

बाल साहित्य कहानी

सांस्कृतिक आलेख

कहानी

लघुकथा

सामाजिक आलेख

कविता

काम की बात

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

साहित्यिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

ललित कला

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं