लाश
कथा साहित्य | लघुकथा वीरेन्द्र बहादुर सिंह1 Oct 2025 (अंक: 285, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
लाश रास्ते के बिलकुल बीचों-बीच पड़ी थी। दोनों ओर का रास्ता बंद हो गया था। लाश को लाँघ कर जाने की हिम्मत भला किस की हो सकती थी? लाश को लाँघ कर जाने की बात कहाँ से आई, यहाँ तो लाश के पास जाने को भी कोई तैयार नहीं था। लाश से सभी काफ़ी दूर खड़े थे।
शहर से गाँव की ओर आने वाले, शहर जाने वाले रास्ते पर ही खड़े थे। गाँव से शहर जाने वाले गाँव की ओर खड़े थे। कोई लाश को पार कर के आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।
रास्ता कच्चा और सँकरा था। सिर्फ़ एक गाड़ी निकल सकती थी। रास्ता नदी से हो कर गुज़रता था। नदी पर रेलवे का पुल था। पुल के एक किनारे आने-जाने का रास्ता था। यह रास्ता गाँव और शहर को जोड़ता था। पैदल जाने वाले, साइकिल, गाड़ी, स्कूटर या मोटरसाइकिल वाले इसी रास्ते का उपयोग करते। गाँव के दूध देने वाले, हाट लगाने वाले, सब्ज़ी वाले भी इसी रास्ते से जाते थे। इस रास्ते पर लगातार आवाजाही बनी रहती थी। केवल दोपहर को थोड़ी देर के लिए रास्ता सूना पड़ता। बाक़ी समय कोई न कोई इस रास्ते से गुज़रता ही रहता था।
यह घटना दोपहर को ही घटी होगी। क्योंकि सुबह यहाँ लाश नहीं थी। सुबह यहाँ से गुज़रने वालों ने लाश नहीं देखी थी। लेकिन दोपहर बाद आने-जाने वाले दोनों ओर खड़े हो गए थे। इतनी देर में लाश कहाँ से आ गई थी? यहीं किसी का क़त्ल हुआ होगा या कहीं और हत्या कर के लाश को यहाँ लाकर फेंक गया था?
यह लाश किसकी हो सकती है? किसी ने सवाल किया तो सभी को वह लाश किसकी है, यह जानने की उत्सुकता हुई। अभी तक सभी ने आश्चर्य, आघात, जिज्ञासा और विस्मय से लाश देखी थी। लाश के पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। दूर से ही सब क़यास लगा रहे थे।
लाश चित्त पड़ी थी। पूरा मुँह लाल था। एक पैर टेढ़ा था। एक हाथ सीने के नीचे और दूसरा माथे के नीचे था। हाथ ख़ून से लथपथ था। आँखें मुँदी हुई हैं या फटी हुई, यह जाना नहीं जा सकता था।
दो-चार लोगों ने आगे बढ़ कर लाश को बारीक़ी से देखने का प्रयास किया। उनमें से एक आदमी बोला, “अरे . . . ”
फिर अटक गया। उसके पास खड़े लोग उसकी ओर देखने लगे। सभी के मन में जैसे वही सवालथा, जो वह आदमी बोलते-बोलते रुक गया था।
“कुछ-कुछ तो पहचान आ रही है?” थोड़ा धीमा और दबा हुआ दूसरा स्वर भीड़ में से आया।
“मुझे तो इसके शरीर की बनावट . . .” कहते कहते वह रुक गया। और फिर तुरंत ही कह दिया, “यह बजरंगी जैसा लगता है।”
“बजरंगी?” एक अन्य लाश की ओर देख कर बोला।
“हाँ, इसके कपड़े तो वैसे ही हैं, जैसे बजरंगी के होते थे।”
“कपड़े तो उसीके जैसे लगते हैं। लगता है बजरंगी ही हैं,” एक दूसरे ने कहा।
धीरे-धीरे सबकी ज़ुबान खुलने लगी। उनमें से किसी ने कहा, “बाल भी उसीके जैसे हैं।”
“हाँ जूते भी बजरंगी इसी तरह के पहनता था,” भीड़ की धीमी-धीमी फुसफुसाहट स्पष्ट होने लगी।
“अरे कहो न कि बजरंगी ही है। किसी एक ने सब के मन की शंका का पर्दा फ़ाश कर दिया। क्षण भर कोई कुछ नहीं बोला। सभी टकटकी लगाए लाश को ताक रहे थे। लाश बजरंगी की ही है, सब को विश्वास हो गया।
“बजरंगी की लाश? अभी सुबह ही तो मैंने उसे शहर जाते देखा था।
“तुम जीत सुबह की बात करते ही। मैंने तो उसे दोपहर के पहले साढ़े दस बजे चौक पर बैठे देखा था।”
“तो इतनी ही देर में . . .? इसके आगे वह कुछ नहीं बोल सका था। उसका स्वर रुँध गया था। सभी एक-दूसरे का मुँह ताकने लगे थे। सभी अवाक् थे। सभी को विश्वास हो गया था कि लाश बजरंगी की ही है। फिर भी लाश के पास जाने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी। जिज्ञासा, आश्चर्य, आघात शोक में बदलने लगा था, “बेचारा बजरंगी . . . “
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- 10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
- इंसानों को सीमाएँ रोकती हैं, भूतों को नहीं
- इस साल के अंत का सूत्र: वन नेशन, वन पार्टी
- कंडक्टर ने सीटी बजाई और फिर कलाकार बनकर डंका बजाया
- किसानों को राहत के बजट में 50 प्रतिशत रील के लिए
- गए ज़ख़्म जाग, मेरे सीने में आग, लगी साँस-साँस तपने . . .
- नई स्कीम घोषित: विवाह उपस्थिति सहायता अनुदान योजना
- पेंशन लेने का, टेंशन देने का
- प्रयोग बकनली का और बकबक नली का
- बारहवीं के बाद का बवाल
- मैच देखने का महासुख
- राजा सिंह के सहयोगी नेता नेवला कुमार के चुनाव जीतने का रहस्य
- शिक्षा में नई डिग्री—बीएलओ बीएड
- साल 3032 में शायद
- ग़रीबी, बेरोज़गारी, महँगाई, भुखमरी, भ्रष्टाचार: जंगल की अमूर्त विरासतें
कविता
- अकेला वृद्ध और सूखा पेड़
- कृष्ण की व्यथा
- जीवन
- तुम्हारा और मेरा प्यार
- नारी हूँ
- बिना पते का इतिहास
- बुढ़ापा
- बेटी हूँ
- भेड़
- मनुष्य
- माँ
- मेरा सब्ज़ीवाला
- मैं उन सड़कों पर नहीं चल सकता
- मैं तुम्हारी मीरा हूँ
- रंगमंच
- रणचंडी की पुकार
- रह गया
- रूखे तन की वेदना
- शब्द
- शीशों का नगर
- सूखा पेड़
- स्त्री क्या है?
- स्त्री मनुष्य के अलावा सब कुछ है
सामाजिक आलेख
- आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती: धर्म और भक्ति, युवा पीढ़ी, श्रद्धा, महिला जगत तथा भारत के भविष्य के बारे में उन्होंने क्या कहा . . .
- आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस और बिना इंटेलिजेंस का जीवन
- क्या अब प्यार और सम्बन्ध भी डिजिटल हो जाएँगे
- ग्लोबल वर्कफ़ोर्स में जेन-ज़ी: एक कंपनी में औसतन 13 महीने की नौकरी
- तापमान भले शून्य हो पर सहनशक्ति शून्य नहीं होनी चाहिए
- नए वर्ष का संकल्प: दुख की शिकायत लेकर मत चलिए
- ब्राउन कुड़ी वेल्डर गर्ल हरपाल कौर
- हैं दीवारें गुम और छत भी नहीं है
चिन्तन
कहानी
किशोर साहित्य कहानी
ऐतिहासिक
ललित कला
बाल साहित्य कहानी
सांस्कृतिक आलेख
- अहं के आगे आस्था, श्रद्धा और निष्ठा की विजय यानी होलिका-दहन
- आसुरी शक्ति पर दैवी शक्ति की विजय-नवरात्र और दशहरा
- त्योहार के मूल को भुला कर अब लोग फ़न, फ़ूड और फ़ैशन की मस्ती में चूर
- मंगलसूत्र: महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने वाला वैवाहिक बंधन
- महाशिवरात्रि और शिवजी का प्रसाद भाँग
- हमें सुंदर घर बनाना तो आता है, पर उस घर में सुंदर जीवन जीना नहीं आता
लघुकथा
काम की बात
साहित्यिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
- अनुराधा: कैसे दिन बीतें, कैसे बीती रतियाँ, पिया जाने न हाय . . .
- आज ख़ुश तो बहुत होगे तुम
- आशा की निराशा: शीशा हो या दिल हो आख़िर टूट जाता है
- कन्हैयालाल: कर भला तो हो भला
- काॅलेज रोमांस: सभी युवा इतनी गालियाँ क्यों देते हैं
- केतन मेहता और धीरूबेन की ‘भवनी भवाई’
- कोरा काग़ज़: तीन व्यक्तियों की भीड़ की पीड़ा
- गुड्डी: सिनेमा के ग्लेमर वर्ल्ड का असली-नक़ली
- दृष्टिभ्रम के मास्टर पीटर परेरा की मास्टरपीस ‘मिस्टर इंडिया'
- पेले और पालेकर: ‘गोल’ माल
- मिलन की रैना और ‘अभिमान’ का अंत
- मुग़ल-ए-आज़म की दूसरी अनारकली
पुस्तक चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं