अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

राजा ही सबसे बड़ा भिखारी

 

एक फ़क़ीर ने अपना पूरा जीवन एक मंदिर के सामने बैठ कर बिता दिया था। मंदिर में दर्शन करने के लिए आने–जाने वाले लोग उसे कुछ न कुछ दान देते रहते थे। फ़क़ीर ने कभी किसी से कुछ माँगा नहीं था, इसीलिए लोग उसे और अधिक दान देते थे। फ़क़ीर का कोई विशेष ख़र्च नहीं था, इसलिए मिला हुआ धन वह जमा करता गया। 

समय बीतता गया और फ़क़ीर बूढ़ा हो गया। उसे लगा कि अब मौत निकट है और इतने सालों में मिला दान लगभग पूरी झोपड़ी में भर गया है। अब इतने धन का किया क्या जाए? तब उसने निश्चय किया कि इस संसार में जो सबसे बड़ा ग़रीब होगा, वह उसी को यह सारा धन दे देगा, ताकि उसकी ग़रीबी दूर हो सके। 

भिखारियों को जब फ़क़ीर के इस निर्णय की ख़बर का पता चला तो उन्हें लगा कि वे फ़क़ीर के यहाँ जाएँगे उन्हें फ़क़ीर से कुछ धन मिलेगा। इसलिए वे सब भाग कर उसके पास आने लगे। हर भिखारी उससे यही कहता था कि इस दुनिया में सबसे ग़रीब वही है। धन के लालच में धनवान लोग भी ग़रीब बन कर भिखारी के पास आ रहे थे। 

सब की बातें सुन कर फ़क़ीर ने कहा, “नहीं, तुम लोग ग़रीब नहीं हो। असली ग़रीब आदमी तो अभी आया ही नहीं है। वह आएगा, तभी मैं अपनी सारी सम्पत्ति उसे दे दूँगा।”

उसी बीच राजा अपना लाव-लश्कर लेकर वहाँ से गुज़रा। दूर से ही राजा को आते देख कर फ़क़ीर दौड़ता हुआ उनके पास गया और सालों से जमा की गई अपनी सारी सम्पत्ति राजा को समर्पित कर दी। यह देख कर सभी भिखारी और ग़रीब लोग शोर मचाने लगे। उन्होंने फ़क़ीर से कहा, “यह तो हमारे राज्य के राजा हैं, जो सब से धनी व्यक्ति हैं। इन्हें तुम्हारी सम्पत्ति की क्या ज़रूरत है? यही नहीं, राजा को तुम सब से ग़रीब कह कर उनका अपमान भी कर रहे हो। अपमान को भी छोड़ो तो यह हम सभी के साथ अन्याय कर रहे हो, जो उचित नहीं है।”

फ़क़ीर ने भिखारियों से कहा, “तुम लोग तो सामान्य ग़रीब हो, जबकि राजा सब से बड़ा ग़रीब है। अगर तुम्हें थोड़ी भी सम्पत्ति दे दूँगा, तो तुम संतुष्ट हो जाओगे। लेकिन इस राजा को चाहे जितनी भी सम्पत्ति दे दूँ, उसका मन कभी नहीं भरेगा। तुम्हारी धन की प्यास की तो एक सीमा है, लेकिन राजा की धन की प्यास का कोई अंत ही नहीं है? मेरी सम्पत्ति से उसकी थोड़ी-बहुत प्यास कम हो सकती है, बस इतना ही . . .”

फ़क़ीर की बात सुन कर राजा और भिखारी आश्चर्यचकित रह गए। कहा गया है कि जिसकी धन की प्यास अधिक है, वही ग़रीब है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अज्ञानता
|

  “हद हो गई यार! निक्की न जाने…

अपना दुःख, पराया दुःख 
|

  सक्षम के पापा सरकारी विभाग में इंजीनियर…

अब पछताए होत का 
|

भोला का गाँव शहर से लगा हुआ है। एक किलोमीटर…

आज़ादी की धरोहर
|

(स्वतंत्रता दिवस पर एक कहानी-सुशील शर्मा) …

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ऐतिहासिक

चिन्तन

किशोर साहित्य कहानी

बाल साहित्य कहानी

सांस्कृतिक आलेख

कहानी

लघुकथा

सामाजिक आलेख

कविता

काम की बात

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

साहित्यिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

ललित कला

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं