अक्षय कुमार—बोतल का बादशाह, कंगना—सिलेंडर क्वीन
हास्य-व्यंग्य | हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी वीरेन्द्र बहादुर सिंह15 Mar 2026 (अंक: 294, द्वितीय, 2026 में प्रकाशित)
“सरजी . . . सरजी . . . एक सुपरहिट फ़िल्म का आइडिया आया है!” असिस्टेंट प्रोड्यूसर ने सीनियर प्रोड्यूसर के कान फट जाएँ इतनी ज़ोर से चिल्लाते हुए कहा।
“क्या है? फिर से पाकिस्तान को तबाह करना है? रहने दे। पाकिस्तान तो ख़ुद ही इतना बरबाद हो चुका है कि अब उसे फ़िल्मी पर्दे पर तबाह होते देखने में पब्लिक को मज़ा नहीं आता।”
“सर . . . नो पाकिस्तान . . . बिगर आइडिया . . . बिगर कैनवस . . . ” असिस्टेंट हाँफते-हाँफते बोला।
“हैं? बिगर? यू मीन चीन? अरे चुप हो जा। अब तो चीन के साथ हमारी भाईबंदी है। चीन विरोधी फ़िल्म बनाएँगे तो हमारी ही सरकार हमें चीर कर रख देगी। हाँ, बाक़ी ‘लव इन चाइना’ जैसी कोई रोमांटिक फ़िल्म हो तो बोल . . . या फिर ‘गल्गोटिया रोबोट फ़्रॉम चाइना’ जैसी कोई कामेडी फ़िल्म बना लें।”
“सर, मुझे भी पता है कि हमें चीन के ख़िलाफ़ चूँ या चाँ नहीं करना है। इन फ़ैक्ट, अभी तो किसी और देश के ख़िलाफ़ भी उहूँ तक नहीं करना है। लेकिन मैं कहता हूँ कि अभी जो एलपीजी सिलेंडर की क्राइसिस चल रही है, उसी पर एक फटाफट फ़िल्म बना डालते हैं। ‘एलपीजी फ़ाइल्स’ . . . टाइटल कैसा रहेगा?”
“अरे मूर्ख तू मुझे जेल भिजवाकर ही दम लेगा। ‘फ़ाइल्स’ शब्द से लगेगा कि हम किसी विस्फोटक एपस्टीन फ़ाइल्स पर फ़िल्म बना रहे हैं। जा, अभी के अभी तुझे मेरे असिस्टेंट पद से निकालता हूँ। बाहर जा और पकौड़ी का ठेला लगा। समझदार लोग कह गए हैं कि उसी में रोज़गार है।”
“बॉस, अभी ठेला लगाना भी सम्भव नहीं है। गैस सिलेंडर ही कहाँ मिल रहे हैं? मेरी बात तो सुनिए। जब जनता संकट में हो, तब उसे मनोरंजन में उलझाए रखना बॉलीवुड और सरकार दोनों का धर्म है। इसलिए हम इस एलपीजी क्राइसिस पर फ़िल्म बनाएँ। हमारा हीरो या हीरोइन सीधे गल्फ देश पहुँच जाए और वहाँ से एलपीजी के 200 टैंकर खींचकर हमारे देश ले आए ऐसी फ़िल्म बनाएँ।”
“तू पगला गया है क्या? यहाँ एक सिलेंडर के लाले पड़े हैं और तू 200 टैंकर की डींगें मार रहा है! अरे, तू असिस्टेंट प्रोड्यूसर है, किसी नेता का भाषण लेखक नहीं।”
“अरे सरजी, आजकल देशभक्ति के नाम पर बड़े-बड़े तुक्के भी लोगों को कन्विन्सिंग लगते हैं। अगर हम अक्षय कुमार या कंगना रनौत जैसे देशभक्त कलाकारों को लेकर फ़िल्म बनाएँगे तो कुछ भी चल जाएगा। अक्षय के लिए ‘बोतल का बादशाह’ या फिर कंगना के लिए ‘सिलेंडर क्वीन’ जैसा कोई टाइटल रख दें तो?”
सीनियर प्रोड्यूसर सोच में पड़ गए। फिर धीरे से बोले, “हीरो-हीरोइन तो समझ में आ गए, लेकिन विलेन किसे बनाएँगे? मेरा मतलब किस कलाकार को लें यह नहीं, बल्कि देश-दुनिया के किस नेता को विलेन बना दें?”
सिर पर हाथ रखकर लंबा सोचने के बाद असिस्टेंट प्रोड्यूसर बोला, “छोड़िए . . . मैं आख़िर में इंडक्शन ख़रीदकर ही पकौड़े का ठेला शुरू करने जा रहा हूँ . . . लीजिए, यह मेरा इस्तीफ़ा।”
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | वीरेन्द्र बहादुर सिंहनवरालाल ने ख़ुशी जताते हुए कहा, “दस…
60 साल का नौजवान
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | समीक्षा तैलंगरामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…
(ब)जट : यमला पगला दीवाना
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | अमित शर्माप्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- 10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
- अक्षय कुमार—बोतल का बादशाह, कंगना—सिलेंडर क्वीन
- इंसानों को सीमाएँ रोकती हैं, भूतों को नहीं
- इस साल के अंत का सूत्र: वन नेशन, वन पार्टी
- कंडक्टर ने सीटी बजाई और फिर कलाकार बनकर डंका बजाया
- किसानों को राहत के बजट में 50 प्रतिशत रील के लिए
- गए ज़ख़्म जाग, मेरे सीने में आग, लगी साँस-साँस तपने . . .
- नई स्कीम घोषित: विवाह उपस्थिति सहायता अनुदान योजना
- नेताओं पर ब्रांडेड जूते फेंके जाएँ, तभी प्रगति कहलाएगी
- पार्टी के सिर पर पानी की मार चल रही है, शर्म नाम की चीज़ नहा डालो
- पालिटिक्स में हँसी के लिए और प्रदूषण में खाँसी के लिए तैयार रहना पड़ता है
- पेंशन लेने का, टेंशन देने का
- प्रयोग बकनली का और बकबक नली का
- बारहवीं के बाद का बवाल
- मैच देखने का महासुख
- राजा सिंह की काम करने की पद्धति: ‘सिस्टम न बदलो, नाम बदलो।’
- राजा सिंह के सहयोगी नेता नेवला कुमार के चुनाव जीतने का रहस्य
- विरोधियों से थको मत, विरोधियों को थका दो: विपक्ष के नेता खरगोशलाल का नया सूत्र
- शिक्षा में नई डिग्री—बीएलओ बीएड
- संसद में हंगामा करने लीडर बन गए रीडर
- साल 3032 में शायद
- हमारी गारंटी, वर-कन्या समय पर स्टेज पर पधारेंगे . . .
- ग़रीबी, बेरोज़गारी, महँगाई, भुखमरी, भ्रष्टाचार: जंगल की अमूर्त विरासतें
कविता
- अकेला वृद्ध और सूखा पेड़
- कृष्ण की व्यथा
- जीवन
- तुम्हारा और मेरा प्यार
- नारी हूँ
- बिना पते का इतिहास
- बुढ़ापा
- बुढ़ापा और दवाओं का डिब्बा
- बेटी हूँ
- भेड़
- मनुष्य
- माँ
- मेरा सब्ज़ीवाला
- मैं उन सड़कों पर नहीं चल सकता
- मैं तुम्हारी मीरा हूँ
- रंगमंच
- रणचंडी की पुकार
- रह गया
- रूखे तन की वेदना
- शब्द
- शीशों का नगर
- सावधानी के बीच चूक
- सूखा पेड़
- स्त्री क्या है?
- स्त्री मनुष्य के अलावा सब कुछ है
किशोर साहित्य कहानी
सामाजिक आलेख
- आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती: धर्म और भक्ति, युवा पीढ़ी, श्रद्धा, महिला जगत तथा भारत के भविष्य के बारे में उन्होंने क्या कहा . . .
- आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस और बिना इंटेलिजेंस का जीवन
- क्या अब प्यार और सम्बन्ध भी डिजिटल हो जाएँगे
- ग्लोबल वर्कफ़ोर्स में जेन-ज़ी: एक कंपनी में औसतन 13 महीने की नौकरी
- तापमान भले शून्य हो पर सहनशक्ति शून्य नहीं होनी चाहिए
- नए वर्ष का संकल्प: दुख की शिकायत लेकर मत चलिए
- ब्राउन कुड़ी वेल्डर गर्ल हरपाल कौर
- हैं दीवारें गुम और छत भी नहीं है
चिन्तन
कहानी
ऐतिहासिक
ललित कला
बाल साहित्य कहानी
सांस्कृतिक आलेख
- अहं के आगे आस्था, श्रद्धा और निष्ठा की विजय यानी होलिका-दहन
- आसुरी शक्ति पर दैवी शक्ति की विजय-नवरात्र और दशहरा
- त्योहार के मूल को भुला कर अब लोग फ़न, फ़ूड और फ़ैशन की मस्ती में चूर
- मंगलसूत्र: महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने वाला वैवाहिक बंधन
- महाशिवरात्रि और शिवजी का प्रसाद भाँग
- हमें सुंदर घर बनाना तो आता है, पर उस घर में सुंदर जीवन जीना नहीं आता
लघुकथा
काम की बात
साहित्यिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
- अनुराधा: कैसे दिन बीतें, कैसे बीती रतियाँ, पिया जाने न हाय . . .
- आज ख़ुश तो बहुत होगे तुम
- आशा की निराशा: शीशा हो या दिल हो आख़िर टूट जाता है
- कन्हैयालाल: कर भला तो हो भला
- काॅलेज रोमांस: सभी युवा इतनी गालियाँ क्यों देते हैं
- केतन मेहता और धीरूबेन की ‘भवनी भवाई’
- कोरा काग़ज़: तीन व्यक्तियों की भीड़ की पीड़ा
- गुड्डी: सिनेमा के ग्लेमर वर्ल्ड का असली-नक़ली
- दृष्टिभ्रम के मास्टर पीटर परेरा की मास्टरपीस ‘मिस्टर इंडिया'
- पेले और पालेकर: ‘गोल’ माल
- मिलन की रैना और ‘अभिमान’ का अंत
- मुग़ल-ए-आज़म की दूसरी अनारकली
पुस्तक चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं