हमारी गारंटी, वर-कन्या समय पर स्टेज पर पधारेंगे . . .
हास्य-व्यंग्य | हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी वीरेन्द्र बहादुर सिंह1 Mar 2026 (अंक: 293, प्रथम, 2026 में प्रकाशित)
विवाह समारोह में उपस्थित होने से जुड़े कुछ नए आकर्षणों की घोषणाएँ:
जिस प्रकार अभागे व्यक्ति को शादी के सीज़न में भी एक भी निमंत्रण पत्र नहीं मिलता, वहीं कुछ लोगों पर ईश्वर ऐसी कृपा बरसाते हैं कि एक ही सीज़न में जितने मुहूर्त होते हैं, उससे भी अधिक निमंत्रण पत्र मिल जाते हैं। ऐसे में मेहमानों के सामने यह मीठी दुविधा खड़ी हो जाती है कि किस शादी में जाएँ और किस में नहीं। हालाँकि मेज़बान के लिए भी एक निश्चित संख्या और एक ख़ास स्तर के मेहमानों की उपस्थिति स्टेटस सिंबल होती है। इन परिस्थितियों में अधिक से अधिक मेहमानों को आकर्षित करने के लिए यदि निमंत्रण पत्र में कुछ नई तरह की घोषणाओं का चलन शुरू हो जाए तो आश्चर्य नहीं। जैसे कि:
-
हमारे यहाँ मेन्यू में पनीर की कोई सब्ज़ी नहीं होगी। और हाँ, भोजन शुरू होने से पहले तरह-तरह के स्टार्टर खिला-खिलाकर आपका पेट नहीं भर दिया जाएगा।
-
हमारे यहाँ शादी में भोजन करने के बाद मुखवास काउंटर से पाचन विशेषज्ञ वैद्य या ईएनटी विशेषज्ञ के मुफ़्त परामर्श का कूपन लेना न भूलें।
-
हमारे यहाँ समारोह में केवल वर-कन्या और उनके रिश्तेदारों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दस मेहमानों पर एक स्पेशल फोटोग्राफर नियुक्त किया जाएगा। आप जहाँ कहेंगे, जिस एंगल से कहेंगे, उसी सजावट के सामने आपकी फोटो खींची जाएगी। इसके अतिरिक्त विशेष एआई फोटो एडिटिंग की व्यवस्था भी रहेगी। एआई की मदद से ऐसे फोटो भी तैयार किए जाएँगे, जिनमें वर-कन्या आपके चरणस्पर्श करते दिखें, वर के चाचा या मौसी आपको लाइव बर्फी या स्ट्राबेरी केक का टुकड़ा खिलाते आग्रह करते दिखें और स्टेज पर सिर्फ़ आप, वर-कन्या तथा उनके माता-पिता ही दिखाई दें, कोई भीड़ नहीं!
-
हमारे यहाँ शादी में ‘उपहार’ (नकद भेंट) की परंपरा पूरी तरह जारी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लाईक करना अनिवार्य नहीं है। वर-कन्या के प्री-वेडिंग फोटोशूट को लाईक करने की कोई वसूली नहीं की जाएगी।
-
रिसेप्शन में यदि 7 बजे का समय लिखा होगा तो वर-कन्या 10 बजे स्टेज पर नहीं आएँगे। हमारे यहाँ वर-कन्या समय पर स्टेज पर आ जाएँगे, इसकी पक्की गारंटी।
-
हमारे यहाँ रिसेप्शन में दो स्टेज होंगे, एक वर-कन्या के लिए और एक मेहमानों के लिए। वर-कन्या के स्टेज जैसा ही बैकड्राप और वैसी ही कुर्सियाँ मेहमानों के स्टेज पर भी होंगी, ताकि आप वहाँ अपनी शानदार तस्वीरें खिंचवा सकें।
-
पार्टी प्लाट से ही तीन घंटे के लिए डिज़ाइनर साड़ी, रंगीन शर्ट और ब्लेजर किराए पर उपलब्ध होंगे, जिन्हें पहनकर आप हमारे रिसेप्शन में चमक सकते हैं। बहनों के लिए विशेष मेकअप टच-अप काउंटर की भी व्यवस्था होगी।
-
हमारे यहाँ ‘उपहार’ में लकी ड्रा होगा। यदि आपका नंबर निकलता है तो आपके द्वारा दी गई राशि में सवा रुपया जोड़कर आपको रिटर्न गिफ़्ट के रूप में लौटा दिया जाएगा।
-
और अंत में, यदि आप आनलाइन ‘उपहार’ देना चाहें तो विवाह भोज का पार्सल होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | वीरेन्द्र बहादुर सिंहनवरालाल ने ख़ुशी जताते हुए कहा, “दस…
60 साल का नौजवान
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | समीक्षा तैलंगरामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…
(ब)जट : यमला पगला दीवाना
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी | अमित शर्माप्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- 10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
- इंसानों को सीमाएँ रोकती हैं, भूतों को नहीं
- इस साल के अंत का सूत्र: वन नेशन, वन पार्टी
- कंडक्टर ने सीटी बजाई और फिर कलाकार बनकर डंका बजाया
- किसानों को राहत के बजट में 50 प्रतिशत रील के लिए
- गए ज़ख़्म जाग, मेरे सीने में आग, लगी साँस-साँस तपने . . .
- नई स्कीम घोषित: विवाह उपस्थिति सहायता अनुदान योजना
- नेताओं पर ब्रांडेड जूते फेंके जाएँ, तभी प्रगति कहलाएगी
- पार्टी के सिर पर पानी की मार चल रही है, शर्म नाम की चीज़ नहा डालो
- पालिटिक्स में हँसी के लिए और प्रदूषण में खाँसी के लिए तैयार रहना पड़ता है
- पेंशन लेने का, टेंशन देने का
- प्रयोग बकनली का और बकबक नली का
- बारहवीं के बाद का बवाल
- मैच देखने का महासुख
- राजा सिंह के सहयोगी नेता नेवला कुमार के चुनाव जीतने का रहस्य
- विरोधियों से थको मत, विरोधियों को थका दो: विपक्ष के नेता खरगोशलाल का नया सूत्र
- शिक्षा में नई डिग्री—बीएलओ बीएड
- संसद में हंगामा करने लीडर बन गए रीडर
- साल 3032 में शायद
- हमारी गारंटी, वर-कन्या समय पर स्टेज पर पधारेंगे . . .
- ग़रीबी, बेरोज़गारी, महँगाई, भुखमरी, भ्रष्टाचार: जंगल की अमूर्त विरासतें
कविता
- अकेला वृद्ध और सूखा पेड़
- कृष्ण की व्यथा
- जीवन
- तुम्हारा और मेरा प्यार
- नारी हूँ
- बिना पते का इतिहास
- बुढ़ापा
- बेटी हूँ
- भेड़
- मनुष्य
- माँ
- मेरा सब्ज़ीवाला
- मैं उन सड़कों पर नहीं चल सकता
- मैं तुम्हारी मीरा हूँ
- रंगमंच
- रणचंडी की पुकार
- रह गया
- रूखे तन की वेदना
- शब्द
- शीशों का नगर
- सावधानी के बीच चूक
- सूखा पेड़
- स्त्री क्या है?
- स्त्री मनुष्य के अलावा सब कुछ है
किशोर साहित्य कहानी
सामाजिक आलेख
- आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती: धर्म और भक्ति, युवा पीढ़ी, श्रद्धा, महिला जगत तथा भारत के भविष्य के बारे में उन्होंने क्या कहा . . .
- आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस और बिना इंटेलिजेंस का जीवन
- क्या अब प्यार और सम्बन्ध भी डिजिटल हो जाएँगे
- ग्लोबल वर्कफ़ोर्स में जेन-ज़ी: एक कंपनी में औसतन 13 महीने की नौकरी
- तापमान भले शून्य हो पर सहनशक्ति शून्य नहीं होनी चाहिए
- नए वर्ष का संकल्प: दुख की शिकायत लेकर मत चलिए
- ब्राउन कुड़ी वेल्डर गर्ल हरपाल कौर
- हैं दीवारें गुम और छत भी नहीं है
चिन्तन
कहानी
ऐतिहासिक
ललित कला
बाल साहित्य कहानी
सांस्कृतिक आलेख
- अहं के आगे आस्था, श्रद्धा और निष्ठा की विजय यानी होलिका-दहन
- आसुरी शक्ति पर दैवी शक्ति की विजय-नवरात्र और दशहरा
- त्योहार के मूल को भुला कर अब लोग फ़न, फ़ूड और फ़ैशन की मस्ती में चूर
- मंगलसूत्र: महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने वाला वैवाहिक बंधन
- महाशिवरात्रि और शिवजी का प्रसाद भाँग
- हमें सुंदर घर बनाना तो आता है, पर उस घर में सुंदर जीवन जीना नहीं आता
लघुकथा
काम की बात
साहित्यिक आलेख
सिनेमा और साहित्य
स्वास्थ्य
सिनेमा चर्चा
- अनुराधा: कैसे दिन बीतें, कैसे बीती रतियाँ, पिया जाने न हाय . . .
- आज ख़ुश तो बहुत होगे तुम
- आशा की निराशा: शीशा हो या दिल हो आख़िर टूट जाता है
- कन्हैयालाल: कर भला तो हो भला
- काॅलेज रोमांस: सभी युवा इतनी गालियाँ क्यों देते हैं
- केतन मेहता और धीरूबेन की ‘भवनी भवाई’
- कोरा काग़ज़: तीन व्यक्तियों की भीड़ की पीड़ा
- गुड्डी: सिनेमा के ग्लेमर वर्ल्ड का असली-नक़ली
- दृष्टिभ्रम के मास्टर पीटर परेरा की मास्टरपीस ‘मिस्टर इंडिया'
- पेले और पालेकर: ‘गोल’ माल
- मिलन की रैना और ‘अभिमान’ का अंत
- मुग़ल-ए-आज़म की दूसरी अनारकली
पुस्तक चर्चा
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं