अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

तारामंडल का खोया हुआ नक़्शा

 

दस साल का मयंक हर रात छत पर बैठकर तारों को देखा करता और कल्पनाएँ बुनता रहता। उसे लगता था कि आकाश के पीछे ज़रूर कुछ न कुछ छिपा है। एक दिन उसने अपनी मेज़ के नीचे एक हल्का सा चमकता काग़ज़ पड़ा देखा। 

काग़ज़ पर किसी अनजानी आकाशीय लिपि में कुछ लिखा था। और बीच में एक छोटासा चिह्न बना था—‘ओनली फ़ॉर द चोज़न वन’ यानी सिर्फ़ विशेष व्यक्ति के लिए! 

मयंक चौंक गया, “मेरे लिए? लेकिन यह यहाँ आया कैसे?” 

उसी समय उसके सामने प्रकाश का एक छोटा सा गोला प्रकट हुआ। धीमी आवाज़ में वह बोला, “मैं नोवा हूँ, तारामंडल का संदेशवाहक। यह नक़्शा हमारी आकाशगंगा का रहस्य है। लेकिन एक डार्क शैडो इसे चुरा ले गया था। तुम इसे फिर से सक्रिय कर सकते हो।” 

मयंक डर गया। वह बोला, “मुझे क्या करना होगा?” 

नोवा बोला, “बस थोड़ी हिम्मत और एकाग्रता। मन को शांत रखो और नक़्शे पर हाथ रखकर ‘ल्यूमिना’ कहो।” 

मयंक ने नक़्शे पर विचार हाथ रखा और “ल्यूमिना” शब्द बोला। पल भर में नक़्शा हवा में तैरने लगा। उसमें तारों की रेखाएँ जुड़ गईं और एक पोर्टल खुला, जो सीधे चाँद के पीछे स्थित ‘स्टार वैली’ की ओर ले जाता था। 

मयंक उसके भीतर प्रवेश कर गया। 

यहाँ का आकाश और भी नीला था, तारे और ज़्यादा पास लग रहे थे और चारों ओर अद्भुत शान्ति फैली हुई थी। 

लेकिन अचानक एक विशाल साया दिखाई दिया . . . डार्क शैडो, जो तारों की रोशनी चुरा रहा था। 

वह गरजा, “नक़्शा मुझे लौटा दो। तारों की रोशनी अब मेरी है।” 

मयंक एक पल के लिए डर गया, लेकिन फिर उसने सोचा, “अगर मैं डर गया, तो तारों की रोशनी कभी वापस नहीं आएगी।” 

नोवा ने उसके कान में कहा, “नक़्शे के पास प्रकाश की रक्षा शक्ति है। तुम्हें बस उस पर भरोसा करना होगा।”

मयंक ने नक़्शे को ऊपर उठाया। 

नक़्शे से तेज़ प्रकाश फूटा और डार्क शैडो पीछे की ओर धकेल दिया गया। 

“नहीं ऽ ऽ ऽ . . . ” शैडो चीख़ा और टूटकर धुएँ में घुल गया। पल भर में पूरी स्टार वैली जगमगा उठी। 

नोवा ख़ुशी से बोला, “मयंक, तुम सफल हो गए। आज तारामंडल फिर से सुरक्षित है।” 

आकाश में बड़े-बड़े तारे उसकी ओर झुककर चमकने लगे, मानो उसका अभिनंदन कर रहे हों। पोर्टल फिर से खुला और मयंक वापस पृथ्वी पर आ गया। 

अब नक़्शा साधारण-सा लग रहा था, लेकिन उसके एक कोने में एक छोटा-सा वाक्य जुड़ गया था, “व्हेनेवर द स्टार्स नीड यू, द मैप विल ग्लो अगेन।” (जब भी तारों को तुम्हारी ज़रूरत होगी, यह नक़्शा फिर से चमक उठेगा) 

कुछ दिनों बाद मयंक के हाथ फिर वही चमकता काग़ज़ लगा। वह तुरंत बालकनी से आकाश की ओर देखने लगा, जहाँ एक तारा बहुत तेज़ी से झिलमिला रहा था, मानो कह रहा हो, “यह यात्रा अभी पूरी नहीं हुई है।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अज्ञानता
|

  “हद हो गई यार! निक्की न जाने…

अपना दुःख, पराया दुःख 
|

  सक्षम के पापा सरकारी विभाग में इंजीनियर…

अब पछताए होत का 
|

भोला का गाँव शहर से लगा हुआ है। एक किलोमीटर…

अमित सुधर गया
|

  एक शहर में अमित नाम का एक नटखट लड़का…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

सामाजिक आलेख

चिन्तन

कहानी

ऐतिहासिक

ललित कला

बाल साहित्य कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

काम की बात

साहित्यिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं