अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य तकनीकी

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भोलू का सपना

 

भोलू को सपने देखने की आदत थी। वह रात में तो सपने देखता ही था, लेकिन कभी-कभी दिन में भी सपने देखने लगता था। भोलू को उसके दादाजी तरह-तरह की कहानियाँ सुनाते रहते थे, जादुई नगरी की, परियों की, राजा की और जादुई चिराग़ की। भोलू को ये सारी कहानियाँ बहुत पसंद थीं।

एक दिन रात को घर के बाहर खटिया बिछाकर भोलू और उसके दादाजी सो रहे थे। भोलू आकाश के तारों के बारे में दादाजी से पूछने लगा। भोलू ने दादा से कहा, “मैं एक दिन इन तारों के पास जाना चाहता हूँ।”

दादाजी ने कहा, “बेटा, वहाँ जाना बहुत कठिन है।” फिर दादाजी ने टूटते तारे के बारे में बताया, “ऐसा कहा जाता है कि उसकी ओर आँख बंद कर के जो चीज़ माँगी जाए, वह पूरी हो जाती है।”

भोलू ने पूछा, “दादाजी, क्या मैं राकेट में बैठकर तारों तक नहीं जा सकता?”

दादाजी ने कहा, “बेटा, वहाँ जाना बहुत मुश्किल है।”

उस रात भोलू ने सपना देखा कि वह राकेट में बैठकर सारे तारों को देखने गया है। उसने टूटते तारे से प्रार्थना की कि उसके सारे सपने पूरे हो जाएँ। सुबह उठकर उसने दादाजी को अपने सपने की बात बताई।

भोलू के पिताजी एक कारख़ाने में मज़दूरी करते थे। उसकी माँ बँगले में काम करने जाती थी। इस तरह भोलू का परिवार चलता था। उसका परिवार बहुत ग़रीब था। एक दिन भोलू अपनी माँ के साथ मालिकिन के बँगले पर गया। उस दिन उनके बेटे पिंटू का जन्मदिन था। भोलू की माँ वहाँ काम करती थी, इसलिए उसे भी जन्मदिन में आने के लिए कहा गया था। मालिकिन के बेटे ने नए कपड़े पहने थे। सब लोग उसके लिए बहुत सारे उपहार ले कर आ रहे थे। बड़ा केक, तरह-तरह की चॉकलेट और आइसक्रीम देखकर भोलू को लगा कि उसका जन्मदिन तो कभी मनाया ही नहीं गया। अगर उसका भी जन्मदिन मनाया जाए तो कितना मज़ा आए।

उस रात भोलू ने सपना देखा कि वह एक किसी जादुई नगरी में पहुँच गया था। उसका घर किसी बड़े महल जैसा था। महल के पास बड़ा-सा बग़ीचा था। वहाँ सब उसके जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। उसके लिए मम्मी-पापा बहुत सारे नए कपड़े और केक लेकर आए थे। बग़ीचे में चारों तरफ़ तरह-तरह की चॉकलेट के पेड़ थे। अलग-अलग रंगों की आइसक्रीम के पहाड़ थे। उसके लिए सारे मेहमान सुंदर उपहार लेकर आए थे।

सुबह होते ही माँ ने भोलू को जगा दिया। उसका सपना अधूरा रह गया। भोलू ने माँ से ज़िद की, “मुझे भी जन्मदिन मनाना है।”

कुछ दिनों बाद भोलू का जन्मदिन आया। बँगले वालों से वेतन के पैसे पहले लेकर भोलू की माँ ने जन्मदिन मनाने का निश्चय किया। भोलू के लिए नए कपड़े और चॉकलेट ख़रीदी। भोलू को तो केक खाना था। उसकी माँ ने उसे समझाया, “हम इतना महँगा केक नहीं ला सकते।”

भोलू की माँ उसे समझा ही रही थी कि तभी उसकी बँगले वाली मालिकिन पिंटू और उसके दोस्तों को लेकर वहाँ आईं। वे भोलू के लिए बड़ा केक, नए कपड़े, तरह-तरह की चॉकलेट, आइसक्रीम और सबके लिए नाश्ता लेकर आई थीं। पिंटू और उसके दोस्तों ने भोलू के लिए बहुत सारे उपहार लाए। भोलू बहुत ख़ुश हुआ। वह दौड़कर दादाजी के पास गया और उन्हें सारे उपहार दिखाए। उसने दादाजी के पैर छूकर कहा, “टूटते तारे ने मेरी इच्छा पूरी कर दी। जन्मदिन मनाने का मेरा सपना आज सच हो गया।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अंतर
|

  शेर का नाम सुनते ही लोमड़ी को दोपहर…

अंधे की लाठी
|

  प्यारे बच्चो, आइये, आज हम आपको एक…

आँगन की चिड़िया  
|

बाल कहानी (स्तर 3) "चीं चीं चीं चीं" …

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

बाल साहित्य कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

काम की बात

कहानी

किशोर साहित्य कहानी

सामाजिक आलेख

चिन्तन

ऐतिहासिक

ललित कला

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

तकनीकी

साहित्यिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं