अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य तकनीकी

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

नेताजी का संकल्प: ख़ुद को बेचूँगा और उस से भी विकास करवाऊँगा

 

कुछ सांसद बिक गए होने की जानकारी मिलने पर संशयात्मा ऐसे ही एक नेताजी से मिलने पहुँचा।

संशयात्मा ने कहा, “सुना हैं कि आप बिक गए हैं?”

“आपको मुझसे सवाल पूछने के बजाय मुझे बधाई देनी चाहिए कि वाह नेताजी, ‘आप बिक गए हैं, इसके लिए बधाई’।” नेताजी ने कहा।

संशयात्मा बोले, “हैं? आप तो शर्मिंदा होने के बजाय गर्व कर रहे हैं। शर्म करने के बजाय बधाई माँग रहे हैं?”

नेताजी बोले, “ये नया भारत है। अब जो सत्तारूढ़ दल में रहे, उसे गर्व ही करना चाहिए और जो राजनीति में रहकर भी विपक्ष में रहकर गधे जैसी मेहनत करे, उसे ही शर्म करनी चाहिए। देखिए, मैं बिका, इसका मतलब है कि मेरी कुछ क़ीमत लगी। इस तरह मैं देश का एक मूल्यवान नेता हूँ। जो लोग नहीं बिके, वे सारे नेता मुफ़्तिया हैं।”

संशयात्मा ने कहा, “फिर भी आपको ऐसा नहीं लगता कि आपने अपने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया है?”

नेताजी ने कहा, “मतदाताओं के साथ विश्वासघात कैसे? चुनाव के समय मैंने मतदाताओं से विकास कार्यों का वादा किया था। अब दल बदलकर भी मैं विकास कार्य तो करूँगा ही। देखिए, इसके लिए मैंने एक योजना भी बना ली है।”

“लेकिन वह तो आप विपक्ष में रहकर भी सरकार पर दबाव डालकर करवा सकते थे,” संशयात्मा ने कहा।

नेताजी बोले, “अरे बुद्धू भगत, अब कोई ऐसी सरकार नहीं रही जो किसी के दबाव में आ जाए। न अमेरिका के, न चीन के, न इज़राइल के, और न ही अपने देश के जनप्रतिनिधियों के। आप ये सारी बातें छोड़िए। इसके बजाय मेरी योजना सुनिए। मैंने तय किया है कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में बिक जाने के बदले मुझे जो रक़म मिली है, उसमें से कुछ राशि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में बेंच, बस स्टैंड जैसे छोटे–बड़े कामों में लगाऊँगा।”

संशयात्मा ने कहा, “लेकिन उसके लिए तो आपको क्षेत्रीय विकास निधि मिलती है न?”

नेताजी बोले, “हाँ, लेकिन उसमें ख़ुद को बेचकर देश की जनता के लिए कुछ करने वाली भावना नहीं आती। सोचिए, भविष्य में किसी बेंच पर लिखा होगा, ‘राज्यसभा चुनाव के लिए बिके हुए फ़ंड से’, तो वह कितना यादगार बनेगा। किसी बस स्टैंड पर लिखा होगा, ‘हॉर्स ट्रेडिंग के हिस्से के रूप में प्राप्त योगदान से’। किसी सार्वजनिक शौचालय पर लिखा होगा, ‘दल-बदल करने के एवज़ में मिले पुरस्कार से’। अतीत में अनेक महापुरुष देश के लिए खप गए। आप समझ लीजिए कि हम देश के लिए ख़ुद को, अपनी अंतरात्मा को, सब कुछ बेच रहे हैं।”

संशयात्मा ने कहा, “आपकी योजना तो ज़बरदस्त है, लेकिन हमारे देश में सत्तारूढ़ दल के सांसद और विधायक कभी नहीं बिकते। बिकते तो केवल विपक्ष के सांसद और विधायक ही हैं। आपकी योजना के अनुसार यदि जनप्रतिनिधियों को ख़ुद को बेचकर विकास कार्य करने हैं, तो फिर विपक्ष को मज़बूत बनाना पड़ेगा। बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद, विधायक और पार्षद चुने जाएँँगे, तभी तो वे भविष्य में बिककर ऐसा ‘यादगार’ विकास कर पाएँगे!”

नेताजी बोले, “सॉरी डियर, मुझे याद नहीं रहता, लेकिन मैं अब सत्तारूढ़ दल में हूँ। इसलिए मैं आपको या किसी और को जवाब देने के लिए बाध्य नहीं हूँ। अब आपको भी मुझसे कोई सवाल पूछने नहीं आना चाहिए। चलिए फिर, जय भारत . . . जय हिंद।”

(जनता भावनाओं में बहकर वोट देती है और नेता ‘भाव’/क़ीमत में बहकर बिक जाते हैं।)

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

किशोर साहित्य कहानी

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

ललित निबन्ध

साहित्यिक आलेख

बाल साहित्य कहानी

कविता

काम की बात

कहानी

सामाजिक आलेख

चिन्तन

ऐतिहासिक

ललित कला

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

तकनीकी

सिनेमा और साहित्य

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं