अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

दोस्त हों तो ऐसे

 

 

धानपुर गाँव में प्राइमरी स्कूल तो था, पर हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं था। इसलिए आगे की पढ़ाई के लिए धानपुर के बच्चों को बग़ल वाले गाँव जाना पड़ता था। गाँव नज़दीक ही था, इसलिए राजू अपने दोस्तों के साथ साइकिल से स्कूल जाता था। 

परीक्षा नज़दीक आ रही थी, इसलिए राजू और उसके दोस्त मिल कर तैयारी कर रहे थे। एक दिन स्कूल की छुट्टी होने वाली थी, तभी वातावरण में परिवर्तन हुआ। पहले आँधी आई, फिर तेज़ पानी बरसने लगा। अभी तो तेज़ गरमी की शुरूआत ही हुई थी कि इस तरह तेज़ बरसात होने से रास्ते में चारों ओर पानी भर गया। स्कूल की छुट्टी होने के बावजूद राजू अपने दोस्तों के साथ बरसात बंद होने का इंतज़ार करता रहा। पर बरसात बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी। 

गरमी की शुरूआत ही हुई थी, इसलिए इस तरह बरसात होने की ज़रा भी उम्मीद नहीं थी, यही वजह थी कि कोई रेनकोट वग़ैरह भी नहीं ले कर आया था। जब लगा कि बरसात बंद नहीं होगी तो राजू अपने दोस्तों के साथ साइकिल ले कर घर के लिए चल पड़ा। रास्ते में पानी भरा था और बरसात भी हो रही थी, जिससे रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। इस स्थिति में सभी को साइकिल चलाने में परेशानी हो रही थी। स्कूल बैग भीगे न इसके लिए उसे पाॅलोथीन से कवर कर लिया था। किसी तरह भीगते हुए सभी घर पहुँचे। 

घर पहुँच कर पहले तो राजू फ़्रेश हुआ। उसके बाद स्कूलबैग पलट कर देखा कि कापी-किताबें भीग तो नहीं गईं? उसकी कापी-किताबें तो बच गई थीं, पर जनरल इस तरह भीग गया था की उसमें कुछ पढ़ने में ही नहीं आ रहा था। राजू परेशान हो गया कि अब वह क्या करे। बरसात बंद हुई तो सभी मित्र पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए। 

पता चला कि राजू का जनरल इस तरह भीग गया था कि उसमें पेन से लिखे अक्षर पढ़ने में ही नहीं आ रहे थे। यह देख कर राजू रुआँसा हो गया। वह साइंस का विद्यार्थी था। इसलिए प्रेक्टिकल परीक्षा में जनरल बहुत ज़रूरी था। उसने हेयर ड्रायर की मदद से जनरल को सुखाने की कोशिश की थी, पर उसकी लिखावट बहुत ख़राब हो गई थी, इसलिए अब उसमें कुछ नहीं हो सकता था। 

दूसरी ओर बरसात में भीगने की वजह से राजू बीमार पड़ गया। तब उसके दोस्तों ने कहा कि वह अपनी तबीयत का ख़्याल रखे, रही बात जनरल की तो वे उसे लिखवा देंगे। 

अगले दिन राजू के दोस्त नया जनरल ख़रीद लाए। मिहिर की लिखने की स्पीड अच्छी थी। देर रात तक जाग कर उसने राजू का जनरल लिख दिया। श्याम ने सारी ड्राइंग बना दी। इस तरह मित्रों की मदद से राजू का जनरल तैयार हो गया, जिससे उसके नंबर कटने से बच गए। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अब पछताए होत का 
|

भोला का गाँव शहर से लगा हुआ है। एक किलोमीटर…

आत्मबल का कमाल
|

अल्पिका एक छोटे से पहाड़ी गाँव के साधारण…

उड़न खटोला
|

ईरज हर दिन उससे एक ग़ुब्बारा ख़रीदता था…

कॉम्पटिशन
|

  अनुषा और मानसी एक ही स्कूल की एक…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

कविता

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

कहानी

सिनेमा चर्चा

साहित्यिक आलेख

ललित कला

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

किशोर साहित्य कहानी

सिनेमा और साहित्य

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं