अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

शिक्षा में नई डिग्री—बीएलओ बीएड

 

 

“अरे बच्चों, स्कूल के बाहर क्यों घूम रहे हो? अपने मास्टर साहब से जाकर कहो कि इंस्पेक्शन आए हैं।” 

इंस्पेक्शन की टीम गाँव में पहुँची और स्कूल के बाहर खड़े होकर आवाज़ लगाई। एक लड़का बोला, “हमारे एक साहब को पशुधन गिनने की ड्यूटी मिली है, इसलिए वह गाँव में घूम-घूमकर जानवर गिन रहे हैं। दूसरे साहब खेतों में फ़सल का सर्वे करने गए हैं और तीसरे साहब स्कूल की गिरती हुई दीवार की देखभाल कर रहे हैं।” 

“दीवार गिरने” की बात सुनकर टीम के साहब ने अपने पैर थोड़ा पीछे खींच लिए। तभी अंदर से शिक्षक बाहर आए। 

“आइए साहबों, अतिथि देवो भव . . . बताइए, स्कूल के बाहर कैसे भूल से भटक गए?” 

टीम के मुखिया ने सख़्ती से कहा, “हम निरीक्षण के लिए आए हैं, देखना है कि आप बच्चों को क्या पढ़ाते हैं। बताइए, इन बच्चों को गणित में क्या सिखाया है?” 

शिक्षक ने बड़ी सहजता से कहा, “एक सवाल दिया है, अगर एक बीएलओ दो घंटे में 40 घर ‘निपटा’ सकता है तो चार बीएलओ आधे घंटे में कितने घर ‘निपटा’ सकेंगे?” 

सवाल सुनकर मुखिया साहब ख़ुद ही असहज हो गए। फिर उन्होंने दूसरा सवाल किया, “गणित छोड़िए, भाषा में क्या पढ़ाया है?” 

शिक्षक गर्व से बोले, “यही कि मतदाता और नागरिक समानार्थी नहीं हैं।” 

मुखिया और उलझ गए। टीम के दूसरे सदस्य ने बातचीत आगे बढ़ाई, “बच्चों को भूगोल जैसा कुछ भी पढ़ाते हैं या नहीं?” 

शिक्षक ने आँख पर हाथ रखकर दूर देखते हुए कहा, “बच्चों को दिशा ज्ञान भी दिया है। उन्हें बताया है कि सरकारी रैली निकालनी हो तो स्कूल के गेट से गाँव के चौराहे की तरफ़ जाते समय दक्षिण दिशा में बढ़ना है या पूर्व दिशा में। यह भी सिखाया है कि यदि सरकारी रैली में सुबह-सुबह सभी बच्चों को जाना हो और उसका सबूत सेल्फ़ी के रूप में ऊपर के ऑफ़िस भेजना हो तो साढ़े सात बजे सूरज किस दिशा में रहेगा, ताकि सेल्फ़ी अच्छी आए।” 

तीसरे निरीक्षक ने चिढ़कर कहा, “मास्टर साहब, ज़्यादा चतुराई मत दिखाइए। स्कूल का रिज़ल्ट क्या आता है, वह बताइए।” 

शिक्षक बोले, “जैसे देश और राज्य में सरकारें ‘रिपीट ’ होती रहती हैं, वैसे ही हमारी स्कूल में भी 90 प्रतिशत बच्चे हर कक्षा में दो-दो, तीन-तीन साल ‘रिपीट’ होते रहते हैं। बताइए, ख़ुशी की बात है न?” 

गाँव की ठंडी हवा में भी पसीना पोंछते हुए टीम के मुखिया बोले, “बास, दया करो। यह तो बताओ कि ऐसा ज्ञान तुमने किस प्रशिक्षण संस्था से लिया है?” 

शिक्षक दृढ़ता से बोले, “मैं बीएलओ बीएड हूँ। एक ही हफ़्ते में 420 फार्म भरने का रिकार्ड मेरे नाम है। बोलो, और कुछ पूछना है?” 

इतना सुनते ही स्कूल की दीवार और निरीक्षण टीम के मुखिया, दोनों धड़ाम से नीचे गिर पड़े। 

 

आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सभी विषय पढ़ा सकता है, पर घर-घर जाकर फ़ॉर्म नहीं भरवा सकता! 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'हैप्पी बर्थ डे'
|

"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का …

60 साल का नौजवान
|

रामावतर और मैं लगभग एक ही उम्र के थे। मैंने…

 (ब)जट : यमला पगला दीवाना
|

प्रतिवर्ष संसद में आम बजट पेश किया जाता…

 एनजीओ का शौक़
|

इस समय दीन-दुनिया में एक शौक़ चल रहा है,…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

ऐतिहासिक

कहानी

ललित कला

किशोर साहित्य कहानी

चिन्तन

बाल साहित्य कहानी

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

सामाजिक आलेख

काम की बात

साहित्यिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

स्वास्थ्य

सिनेमा चर्चा

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं