अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अ-शुभ

 

‘दुख के साथ सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि शांतिलाल की आज मौत हो गई है। अंतिम यात्रा का समय अभी तय नहीं हुआ है। पर सम्भव हो तो आज शाम साढ़े सात बजे उनके घर आने की कृपा करें। उनकी पत्नी को हृदय रोग है, इसलिए उन्हें यह बात बताई नहीं गई है। इसलिए कृपा कर के उन्हें फोन मत कीजिएगा और दिए गए समय से पहले आने की कृपा भी मत कीजिएगा। 
नोट: शांतिलाल के सभी शुभचिंतक, सगे-सम्बन्धी इस सूचना पर ध्यान दें।’ 

दोपहर के लगभग तीन बजे ह्वाट्सएप पर आया यह मैसेज कुछ अजीब था। यह मैसेज देखने के बाद कुछ लोगों को निःसंतान अकेले रहने वाले इस बूढ़े दंपती पर बहुत दया आई। दो-चार लोगों ने तो—न जाने का क्या बहाना बनाना जाए, यह तय भी कर लिया। फिर मन में आया कि बहाना बनाएँगे किससे? शांतिलाल तो रहे नहीं, तो अब जाने की ज़रूरत ही क्या है? कुछ लोगों को चिंता हुई कि इस उम्र में शांतिलाल के बग़ैर उनकी पत्नी सविता अकेली कैसे ज़िन्दगी बिताएँगीं? थोड़ी देर में कालोनी की गली के ग्रुप में भी यह मैसेज आया। इसके बाद दो-चार पड़ोसियों ने घर की गैलरी से झाँका। पर कोई हलचल दिखाई नहीं दी। एक-दो लोग तो बिना किसी वजह के शांतिलाल के घर के बाहर भी चक्कर लगा आए। पर वहाँ उन्हें कोई हलचल दिखाई नहीं दी। दो-चार उत्साहियों ने मना करने के बावजूद केवल ख़बर लेने के बहाने सविता को फोन कर ही दिया। 

साढ़े 7 बजे एक-एक कर के लोग शांतिलाल के घर इकट्ठा होने लगे। घर के बाहर कुछ कुर्सियाँ रखी थीं। सविता गुमसुम बैठी थी। बाहर से आने वाले कुछ रिश्तेदार सविता को पकड़ कर रोने लगे तो उन्होंने पूछा, “क्या हुआ?” 

सविता को आघात न लगे, इस तरह धीरे से उन लोगों ने शांतिलाल के बारे में मिली ख़बर उन्हें बताई तो वह खिलखिला कर हँस पड़ीं। लोगों को लगा कि पति की मौत का इन्हें गहरा आघात लगा है। लेकिन वहाँ आए लोगों को पता तब लगा, जब शांतिलाल घर के अंदर से बाहर आए। 

सभी को बाहर रखी कुर्सियों पर बैठाते हुए शांतिलाल ने कहा, “थोड़ा ख़राब तो था, पर ज़रूरी था। यह जानने के लिए कि हमारे सम्बन्ध कितने जीवंत हैं। बुरे दिनों में मुझसे कैसे हो न पूछने वाले भी यहाँ दिखाई दे रहे हैं। अच्छा ही हुआ, अगर मैं मर जाता तो आप लोग आते तो वह किस काम का होता? पिछले दो महीने में हमारे मोबाइल पर मात्र तीन फोन आए और आज मना करने के बावजूद केवल ख़बर लेने के लिए 18 फोन आए। सभी ने केवल ख़बर पूछ कर फोन रख दिया। अगर आप लोग कभी-कभार इसी तरह फोन कर लिया करें तो . . .? बात आप लोगों को हैरान करने वाली नहीं है। आप लोग आए, इस के लिए आप लोगों का हृदय से आभार। अब अगर मैं सच में चला जाऊँ और आप लोग नहीं आएँगे, तब भी चलेगा। एम्बुलेंस वाला ले जाएगा। पर जब तक जी रहे हैं, कभी आ कर या फोन कर के अहसास तो कराते रहें कि हम सच में जी रहे हैं।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

......गिलहरी
|

सारे बच्चों से आगे न दौड़ो तो आँखों के सामने…

...और सत्संग चलता रहा
|

"संत सतगुरु इस धरती पर भगवान हैं। वे…

 जिज्ञासा
|

सुबह-सुबह अख़बार खोलते ही निधन वाले कालम…

 बेशर्म
|

थियेटर से बाहर निकलते ही, पूर्णिमा की नज़र…

टिप्पणियाँ

अरुण कुमार प्रसाद 2023/11/15 09:24 PM

रिश्ते का मनोविज्ञान कॉलनियों में विज्ञान हो चुका है.

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख

लघुकथा

कविता

सामाजिक आलेख

ऐतिहासिक

कहानी

सिनेमा चर्चा

साहित्यिक आलेख

ललित कला

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

किशोर साहित्य कहानी

सिनेमा और साहित्य

पुस्तक चर्चा

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं