अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

राहु और केतु की रस्साकशी

 

समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत को पीने के लिए देवताओं और असुरों में लड़ाई होने लगी। श्रीहरि भगवान विष्णु जानते थे कि यदि तामसिक प्रवृति के असुरों ने अमृत पी लिया तो संसार में हाहाकार मच जाएगा। तब उन्होंने मोहिनी रूप धरकर अमृत वितरण का कार्य स्वयं के ज़िम्मे ले लिया। वे देवों को अमृत और दानवों को मदिरा पिलाने लगे। इस बीच स्वरभानु नामक एक दैत्य, देव रूप धारण कर, देवताओं के साथ बैठ गया। सूर्य और चंद्रमा उसके छल को पहचान गए और उन्होंने भगवान विष्णु को बता दिया। लेकिन तब तक स्वरभानु अमृत पान कर चुका था। जब भगवान विष्णु ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया तो उसकी गर्दन कट गई। उसका सिर, धड़ से अलग हो गया। सिर का नाम राहु और धड़ का नाम केतु पड़ा। लेकिन अमृत पीने के कारण स्वरभानु, राहु और केतु दो हिस्सों में बँटकर भी अमर हो गया। सुदर्शन चक्र से कटते ही सिर, अर्थात्‌ राहु, हवा में उड़ने लगा और धड़ अर्थात्‌ केतु, श्रीहरि के चरणों पर गिर पड़ा। श्रीहरि के चरणों पर जो भी स्वयं को समर्पित करता है, उसे संसार से विरक्ति होना स्वाभाविक है। अतः केतु मोक्ष का आकांक्षी हो गया। यही कारण है कि केतु मोक्ष का कारक है और राहु उच्चाकांक्षाओं का कारक है। 

राहु अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को सिर पर लिए हुए हवा में उड़ता फिरता है। लेकिन केतु, वह तो अपने अतीत अर्थात्‌ पूर्वजन्मों के कर्मों का प्रायश्चित करता हुआ मोक्ष को पाना चाहता है। राहु और केतु के बीच श्रीहरि की माया है, अर्थात्‌ संसार है। इसी कारण राहू और केतु के बीच 180° का अंतर होता है, लेकिन मज़े की बात तो यह है कि दोनों का काम भी एक दूसरे के बग़ैर नहीं चलता, क्योंकि वे तो एक ही शरीर के दो हिस्से हैं। राहु जातक के मन को असीमित आकांक्षाओं और कल्पनाओं से भर देता है, क्योंकि वह तो अनंत आकाश में उड़ता हुआ सिर है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। अतः जन्म पत्रिका में राहु जिस भाव में बैठता है उससे सम्बन्धित वर्तमान जीवन में अशेष आकांक्षाएँ और कल्पनाएँ प्रदान करता है। यही इच्छाएँ, आकांक्षाएँ और कल्पनाएँ जातक के जीवन में उत्साह बनाए रखती हैं। इन्हीं की पूर्ति के लिए जातक जीवन भर जद्दोजेहद करता है। चूँकि वह एक छाया ग्रह है इसलिए वह जिस भाव में स्थित होता है, उसके कारकत्वों से सम्बन्धित भ्रम भी देता है। स्वरभानु एक असुर था, लेकिन वह अपनी सीमा लाँघकर देव रूप धारण करके देवताओं के साथ बैठ गया था। इसलिए राहु के प्रभाव से जातक को परम्पराएँ तोड़ने तथा सीमाएँ लाँघने का साहस भी प्राप्त होता है। 

केतु जिस भाव में स्थित होता है, उससे सम्बन्धित अतीत अथवा पूर्वजन्मों का कार्मिक हिसाब-किताब को दर्शाता है। राहु आकांक्षाओं के रूप में मन पर छाया रहता है और केतु कर्मों के रूप में आत्मा के साथ छाया की तरह चलता है। इस तरह दोनों छाया ग्रह मनुष्य की अंतर्चेतना को प्रभावित करते हैं। राहु जातक को भाव से सम्बन्धित इच्छा पूर्ति के लिए उकसाता है और केतु जो कि राहु से 180° पर स्थित होता है, भाव से सम्बन्धित कार्मिक हिसाब पूरा करवाना चाहता है। जीवन भर राहु और केतु के बीच रस्साकशी होती रहती है। तभी तो राहु-केतु अक्ष को ऊर्जा अक्ष भी कहा जाता है। जातक का पूरा जीवन इसी अक्ष की धुरी पर घूमता रहता है। राहू-केतु अक्ष की तुलना मेरुदंड से की जा सकती है। मेरुदंड के सहारे ही शरीर टिका रहता है, मेरुदंड का काम शरीर में उचित संतुलन बनाने का होता है। यदि मेरुदंड दुरुस्त न हो तो शरीर स्वस्थ नहीं रहता। उसी प्रकार कुंडली के राहु-केतु अक्ष की स्थिति जानकर तथा उसकी विवेचना करके जातक अपना जीवन संतुलित कर सकता है। 

एक उदाहरण की सहायता से राहु और केतु के बीच होने वाली रस्साकशी को समझने का प्रयास करते हैं। इसके लिए उस स्थिति की विवेचना करते हैं जब किसी जातक की कुंडली के लग्न भाव में राहु तथा सातवें भाव में केतु स्थित हो। चूँकि लग्न भाव काल पुरुष के सिर को दर्शाता है, अतः इस स्थिति में राहु जातक के दिमाग़ को ढेर सारी उच्चाकांक्षाओं से भर देता है। अर्थात्‌ जातक अपनी उन्नति के लिए अत्यधिक आतुर रहता है। सातवें भाव में केतु स्थित है। केतु की स्थिति से यह पता चलता है कि जातक का उसके जीवनसाथी के साथ पूर्वजन्मों का कुछ कार्मिक हिसाब बाक़ी है। राहु उसे अपने लिए कार्य करने की इच्छाएँ, आकांक्षाएँ प्रदान करता है जबकि केतु के कारण उसे जीवनसाथी के प्रति ज़िम्मेदारियाँ पूरी करनी पड़ती है। पूर्णता की प्राप्ति के लिए वह विवाह तो कर लेता है परन्तु उसे लगता है कि जीवनसाथी उसकी उन्नति में बाधा है। वह चिड़चिड़ाता है, खीजता है, जिससे वैवाहिक जीवन में टकराहट की स्थिति निर्मित हो जाती है। लेकिन आमतौर पर केतु अलगाव नहीं करवाता। यदि जातक इस राहु-केतु अक्ष का रहस्य जानकर अपने जीवन का संतुलन बनाए रखने में सफल हो जाए तो उसका पथ सुगम हो सकता है। जीवनसाथी का ध्यान रखते हुए तथा उसका हाथ थाम कर अपने साथ उसकी उन्नति भी करता रहे तो उसके जीवन में वैवाहिक सुख सदा ही बना रहेगा तथा उसकी जीवन की गाड़ी कभी नहीं डगमगाएगी। 

अब यदि राहु और केतु की स्थिति को ठीक उल्टा कर दें तब क्या होगा? माना कि राहु सप्तम भाव में तथा केतु लग्न भाव में स्थित है। चूँकि राहु इच्छाओं, आकांक्षाओं का प्रतीक है, अतः सप्तम भाव में बैठा हुआ राहु जातक को जीवनसाथी तथा वैवाहिक जीवन से सम्बन्धित ढेर सारी इच्छाएँ प्रदान करता है। लेकिन केतु तो लग्न भाव में बैठा है अर्थात्‌ जातक के पूर्व जन्मों का कार्मिक हिसाब-किताब लग्न भाव से है। हो सकता है जातक पिछले जन्मों में अपने लिए ही कार्य करता रहा हो या अपनी उन्नति के लिए प्रयासरत रहा हो और आगे भी इसी दिशा कुछ करना बाक़ी हो। ऐसी स्थिति में जातक की इच्छा तो जीवनसाथी का सानिध्य पाने की होती है लेकिन केतु के कारण उसे स्वयं की उन्नति के लिए प्रयास करना पड़ता है। यह कशमकश सम्बन्धों में दरार भी डाल सकती है। कई बार सप्तम भाव में बैठा हुआ राहु जातक को अत्यधिक कामेच्छाओं से प्रभावित कर देता है। यदि जीवनसाथी उसकी कसौटी में खरा नहीं उतरता तो वह विवाह की सीमाओं को तोड़कर विवाहेतर सम्बन्ध बनाने से भी नहीं चूकता है। कभी-कभी राहु जातक के मन में जीवन साथी के प्रति व्यर्थ की आशंकाएँ तथा शक पैदा करके भ्रमित भी करता है। कभी-कभी केतु के लग्न भाव में होने के कारण जातक अपनी उन्नति में इतना अधिक मग्न हो जाता है कि, वह अपने जीवनसाथी के प्रति न्याय नहीं कर पाता है। तब उसका जीवन साथी विवाहेतर सम्बन्ध बनने लगता है। लग्न भाव में केतु होने पर कभी-कभी जातक अपनी उन्नति के लिए अपने जीवनसाथी का उपयोग भी करता है। अपनी प्रगति करने के लिए केतु को अपने सिर अर्थात्‌ राहू की ज़रूरत होती है। कई बार ऐसी स्थिति में जातक स्वयं से अधिक प्रतिभावान अथवा प्रसिद्ध व्यक्ति से विवाह करता है। ताकि जीवनसाथी को सीढ़ी बनाकर स्वयं की उन्नति कर सके। लेकिन इसके बाद यदि पूर्वजन्मों के प्रभाव से स्वार्थी बनकर सिर्फ़ अपनी ही उन्नति पर ध्यान केंद्रित करता है, अपने जीवन साथी का ठीक से ध्यान नहीं रखता है अथवा उसकी इच्छाओं की पूर्ति नहीं करता है तो टकराहट और अलगाव की सम्भावना बनने लगती है। इसलिए सातवें भाव में राहु की स्थिति अलगावकारी मानी जाती है। 

इस तरह राहु यदि लग्न भाव में हो तथा केतु सप्तम में अथवा राहु सप्तम में हो और केतु लग्न में हो, दोनों ही स्थितियाँ एक दूसरे की पूरक है। 

ऊपर की गई विवेचना एक अति सामान्य विवेचना है उचित निर्णय के लिए राशि, राशि स्वामी, अन्य ग्रहों की स्थितियाँ, दृष्टि, युति, वर्ग कुंडलियाँ इत्यादि को देखना अति आवश्यक होता है। 

जातक यदि अपनी जन्म पत्रिका में राहु-केतु की स्थिति देखकर राहु-केतु अक्ष की गहराई से विवेचना करें तथा सामंजस्य बिठाकर चले तभी वह जीवन की गाड़ी को संतुलित रख सकता है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

सांस्कृतिक आलेख

कविता

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं