राम मेरे अब आने को हैं
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष15 Jan 2024 (अंक: 245, द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)
सघन कुहासा छँटने को है, अरुण रश्मियाँ छाने को हैं
रात तमस की ढलने को है, राम मेरे अब आने को हैं
बरस कई अब बीत चले हैं, अश्रु नयन में सूख चले हैं
आस पुष्प अब खिलने को है, शंखनाद भी होने को है
दीप से झिलमिल द्वार द्वार हैं, ढोल मँजीरे ताल ताल हैं
कण कण वसुधा राम नाम है, नभ में गुंजित नाम राम है
क्षोभ विकलता खोने को है, सुख की आहट होने को है
अधरों पर मुस्कान सजे हैं, उल्लसित मन आज रमे हैं
पग पग पथ में कुसुम बिछे हैं, स्वागत वंदनवार सजे हैं
अंबक अंबक स्वप्न सुभग हैं, अंतस अंतस नेह सजल हैं
राम मगन यह जग उपवन है, चहुँओर अब रामचंद्र हैं
प्यास हृदय की बुझने को हैं, राम मेरे अब आने को हैं
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं