क्या अब भी?
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष15 Aug 2023 (अंक: 235, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
बीते दिन की यादें बंधु, कभी तुझे भी आती होंगी
कभी सुनहरी श्वेत घटाएँ, नैनों को भरमाती होंगी
कभी पवन से कभी गगन से, बतियाने की फ़ुरसत होगी,
रिमझिम वर्षा के अमिय नीर में, तर जाने की मोहलत होगी,
क्या अब भी तेरी स्वप्निल आँखें, मुस्कानों से सजती होंगी?
बीते दिन की यादें बंधु, कभी तुझे भी आती होंगी
कभी सुनहरी श्वेत घटाएँ, नैनों को भरमाती होंगी
कभी मित्र से कभी स्वजन से, मिलने की अकुलाहट होगी,
अतिथि के सत्कार से बंधु, कली हृदय की खिलती होगी,
क्या अब भी तेरे हृदय कुंज में, विमल चाँदनी बसती होगी?
बीते दिन की यादें बंधु, कभी तुझे भी आती होंगी
कभी सुनहरी श्वेत घटाएँ, नैनों को भरमाती होंगी
कभी लेखनी गीत ग़ज़ल का, हाथ थामकर चलती होगी,
कॉपी के पिछले पन्ने पर छिपकर, प्रेम छंद दोहराती होगी,
क्या अब भी तेरे भाव सरित में, कोमलताएँ बहती होंगी?
बीते दिन की यादें बंधु, कभी तुझे भी आती होंगी
कभी सुनहरी श्वेत घटाएँ, नैनों को भरमाती होंगी
कभी लड़कपन की यादों में, हँसी लबों पर खिलती होगी,
ख़त में लिपटी प्रीत की ख़ुश्बू, तन-मन को महकाती होगी,
क्या अब भी तेरी तन्हा शामें, स्मृतियों के संग ढलती होंगी?
बीते दिन की यादें बंधु, कभी तुझे भी आती होंगी
कभी सुनहरी श्वेत घटाएँ, नैनों को भरमाती होंगी
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं