मृगतृष्णा
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष15 Oct 2023 (अंक: 239, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
मरुभूमि की निर्जल घरती,
पग पग पर मृगजल का भ्रम है
सुख तलाश की आतुरता में,
पथ विचलन की आशंका है
पल दो पल का रैन बसेरा,
आज यहाँ, कल यहाँ नहीं है
रिक्त खोखली मन की गठरी,
बोझिल आख़िर क्या कुछ है
यायावर सा पथिक चला है,
आज कहीं फिर और कहीं है
बिखरी बिखरी ठहरी सी यादें,
क्षण प्रतिक्षण उत्कंठा है
अतिशय चिंतित आकुल व्याकुल,
विह्वल मन में भटकन है
कहीं कभी तो ठौर मिलेगा,
मृगतृष्णा ही मृगतृष्णा है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं