पंछी अब तुम कब लौटोगे?
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष29 Feb 2024 (अंक: 248, प्रथम, 2024 में प्रकाशित)
भले शाम हो बहुत सुहानी, ढलते ढलते ढल जाएगी
नीड़ दूर है, पथ लंबा है, पंछी अब तुम कब लौटोगे?
पग-पग मायाजाल का घेरा, व्याधों का भी यहाँ बसेरा
देह बचाकर मन को थामे, पंछी अब तुम कब लौटोगे?
माना पर में ओज बहुत है, नयनों में भी तेज बहुत है
लेकिन रीता अंतस भरने, पंछी अब तुम कब लौटोगे?
कई हैं तेरे सहचर साथी, पथ में फिर भी तुम एकाकी
अपनेपन की क्षुधा मिटाने, पंछी अब तुम कब लौटोगे?
समय रेत बिंदु की भाँति, पल में बिखरा फिसला जाए
थामके इसकी चंचल धारा, पंछी अब तुम कब लौटोगे?
दूषित वन है मैला तन है, पवन के कण भी धूसर धूसर
स्वच्छ निलय में दीप जलाने, पंछी अब तुम कब लौटोगे?
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं