प्रियतम
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष15 Aug 2021 (अंक: 187, द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)
तुम सागर की लहरें प्रियतम, नदिया मैं बन जाऊँगी
दूर अचल से दौड़ उतरकर, मिलने को अकुलाऊँगी
तुम मनमोहन गिरिधर प्रियतम, राधा मैं बन जाऊँगी
मुरली की तानों को सुनकर, सुधि अपनी बिसराऊँगी
तुम भँवरे की गुंजन प्रियतम, किसलय मैं बन जाऊँगी
आगम की आहट को सुनकर, मन ही मन इठलाऊँगी
तुम राका का हिमकर प्रियतम, चाँदनी मैं बन जाऊँगी
धवल चुनरिया लहराकर, जग को जगमग दमकाऊँगी
तुम मुक्तक के छंद ओ प्रियतम, लिपि मैं बन जाऊँगी
संग चलूँगी बाँह थामकर, सुख सपनों में खो जाऊँगी
तुम वर्षा के जलकण प्रियतम, वसुधा मैं बन जाऊँगी
हरियाली परिधान पहनकर, उर्वर बनकर मुस्काऊँगी
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अवकाश का अहसास
- आज यहाँ कल यहाँ नहीं है
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- उस सावन सी बात नहीं है
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- कान्हा तुझको आना होगा
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- खोया वो सतरंगी फागुन
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- फिर क्यों?
- मन
- मनवा हाय अकुला जाए
- मृगतृष्णा
- मेरा वो सतरंगी फागुन
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शायद एक शहर
- शिक्षक
- श्याम जलद तुम कब आओगे?
- संवेदनाएँ
- साँझ
- सुकून की तलाश है
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
गीत-नवगीत
कहानी
सांस्कृतिक आलेख
- अष्ट स्वरूपा लक्ष्मी: एक ज्योतिषीय विवेचना
- अस्त ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- आत्मिक जुड़ाव
- आयु भाव के विभिन्न आयाम
- एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण
- कर्म का सिद्धांत और ज्योतिष
- केमद्रुम योग
- गजकेसरी: एक अनूठा योग
- चंद्रमा और आपका भावनात्मक जुड़ाव
- पंच महापुरुष योग
- बारहवाँ भाव: मोक्ष या भोग
- बुद्धि पर पहरा
- राहु और केतु की रस्साकशी
- राहु की महादशा: वरदान या अभिशाप
- लक्ष्मीनारायण योग
- वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- विवाह पर ग्रहों का प्रभाव
- व्यक्तित्व विकास की दिशा का निर्धारण
- शनिदेव की दृष्टियों के भेद
- षष्ठम भाव: भौतिक व आध्यात्मिक व्याख्या
- सूर्य-चंद्र युति: एक विश्लेषण
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं