नम सा मन
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष15 Jul 2022 (अंक: 209, द्वितीय, 2022 में प्रकाशित)
कभी बड़ी से बड़ी बात भी, हँस हँसकर सह जाता है
कभी तुच्छ सी तनिक बात पर, कतरा कतरा रोता है
कभी लौह सा कभी मोम सा, किस माटी से बनता है
बहुरूपी सा अपरिभाषित, मन ये गोपन, नम सा है
कभी हो जैसे नन्हा बच्चा, ज़िद पर अपनी अड़ता है
कभी कभी तो नटखट सा है, बहुल शरारत करता है
कभी तो बनकर कोई मनस्वी, आत्मज्ञान में खोता है
बहुरूपी सा अपरिभाषित, मन ये गोपन, नम सा है
कभी छुपाकर, ख़ूब सजाकर, यादों को महकाता है
कभी नैन से सात समंदर छलक छलक छलकाता है
कभी अधर पर धर मुस्कानें, मंजुल दमक सजाता है
बहुरूपी सा अपरिभाषित, मन ये गोपन, नम सा है
कभी मीत से प्रीत जोड़कर, प्रणय सुधा में खिलता है
कभी विरह की तेज़ धूप में, गुमसुम सा कुम्हलाता है
कभी जीतकर कभी सीखकर, आस छाँह सुस्ताता है
बहुरूपी सा अपरिभाषित, मन ये गोपन, नम सा है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं