लम्हें
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष15 Jan 2023 (अंक: 221, द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)
जीवन के इस रंगमंच में, पल पल दृश्य बदलते हैं
उनमें से कुछ दृश्य हृदय में, सपने बनकर पलते हैं
जैसे झरने का पानी कलकल, लम्हें लम्हें ढलते हैं
कुछ भूले कुछ बिसरे से पल, अवचेतन में रहते हैं
अक़्सर छुपकर मधुरिम लम्हें, मुस्कानों में सजते हैं
प्रीत के रसभीगे से लम्हें, झुकी पलक पर थमते हैं
आँसू बनकर निष्ठुर लम्हें, लोचन की कोर ठहरते हैं
प्रिय विछोह के दुखदाई पल, अंतर्मन को डसते हैं
कुछ लम्हें अपने-अपने से, हाथ थाम कर चलते हैं
स्नेहसिक्त से आशा के पल, जीवन संबल बनते हैं
मन के गुप्त कोष में मंजुल, जगमग लम्हें बसते हैं
रुधिर कणों के संग-संग तन में, लम्हें-लम्हें बहते हैं
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अवकाश का अहसास
- आज यहाँ कल यहाँ नहीं है
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- उस सावन सी बात नहीं है
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- कान्हा तुझको आना होगा
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- खोया वो सतरंगी फागुन
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- फिर क्यों?
- मन
- मनवा हाय अकुला जाए
- मृगतृष्णा
- मेरा वो सतरंगी फागुन
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शायद एक शहर
- शिक्षक
- श्याम जलद तुम कब आओगे?
- संवेदनाएँ
- साँझ
- सुकून की तलाश है
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
गीत-नवगीत
कहानी
सांस्कृतिक आलेख
- अष्ट स्वरूपा लक्ष्मी: एक ज्योतिषीय विवेचना
- अस्त ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- आत्मिक जुड़ाव
- आयु भाव के विभिन्न आयाम
- एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण
- कर्म का सिद्धांत और ज्योतिष
- केमद्रुम योग
- गजकेसरी: एक अनूठा योग
- चंद्रमा और आपका भावनात्मक जुड़ाव
- पंच महापुरुष योग
- बारहवाँ भाव: मोक्ष या भोग
- बुद्धि पर पहरा
- राहु और केतु की रस्साकशी
- राहु की महादशा: वरदान या अभिशाप
- लक्ष्मीनारायण योग
- वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- विवाह पर ग्रहों का प्रभाव
- व्यक्तित्व विकास की दिशा का निर्धारण
- शनिदेव की दृष्टियों के भेद
- षष्ठम भाव: भौतिक व आध्यात्मिक व्याख्या
- सूर्य-चंद्र युति: एक विश्लेषण
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं