साँझ
काव्य साहित्य | कविता डॉ. सुकृति घोष1 Dec 2022 (अंक: 218, प्रथम, 2022 में प्रकाशित)
दिनभर की मेहनत से बोझिल, सूरज जब थक जाता है
किरणों की भारी गठरी लादे, निज आलय मुड़ जाता है
अरुण के पीछे पंछी गुमसुम, फलक डगर उड़ जाते हैं
जैसे संकल्पित घोर तपस्वी, मोह को तज कर जाते हैं
दूर क्षितिज के नीरव में जब धरती और अंबर मिलते हैं
लाज की लाली जग बिखराकर, गुपचुप बातें करते हैं
मिलन के मद में व्याकुल वसुधा, नैन झुका इठलाती है
फिर लाल गुलाबी पीत चुनरिया, लहराकर बल खाती है
श्याम जलद में श्वेत कलानिधि, ओज वसन में आते हैं
चंद्रिका की बाँह थामकर, जग को शीतल कर जाते हैं
प्रेम की आभा नित्य निरन्तर, मन उपवन बस जाती है
साँझ की सुंदर श्यामल रमणी, रसिक हृदय मुस्काती है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
सांस्कृतिक आलेख
कविता
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं