अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

गहराई और तन्हाई

गहरी नदी के शांत जल में नाव पर राकेश ध्यान मग्न बैठा हुआ था। चप्पुओं की हल्की-हल्की आवाज़ आ रही थी और नाव वाला कुछ गुनगुना रहा था। नाव वाले ने पूछा, "कहाँ खोए हो बाबू जी? भौजाई की याद आवत है का?" 

अपने प्रश्न पर यात्री को उदास हुआ देखकर नाववाले ने माफ़ी माँगी। जब नाववाले का मन नहीं माना तो फिर उसने प्रश्न किया, "आपके बीबी-बच्चे कहाँ हैं? साहब, मतलब आप किस शहर से हैं?" 

यात्री को अपनी ओर पथराई आँखों से घूरता देखकर नाववाले ने नज़र नीची कर ली।

"यहाँ हैं मेरे बीबी-बच्चे," यात्री के जवाब पर नाववाले ने जब उसकी ओर देखा तो उसे अटपटा सा लगा, और कुछ समझ में नहीं आया, क्योंकि राकेश की उँगलियाँ नदी की गहराई की और इशारा कर रही थीं। "हाँ इसी नदी में हैं मेरे बीबी-बच्चे, एक बाढ़ ने मेरे बीबी-बच्चे को हमेशा के लिए छीन लिया।" 

राकेश की आँखें नम हो आई थीं। नाव वाले ने शांत जल की ओर देखा, बाढ़ का इतिहास याद करने के लिए दिमाग़ पर ज़ोर डाला। राकेश के पत्थर से मज़बूत मन को महसूस कर नाववाला ख़ुद सोच में पड़ गया।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी

कविता-ताँका

कविता - हाइकु

लघुकथा

सांस्कृतिक कथा

कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं