अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सबक़

वर्षों पुरानी बात है। मुझे एक विज्ञान वार्ता की रिकॉर्डिंग के लिए आकाशवाणी के राष्ट्रीय प्रसारण सेवा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली जाना था। घर से निकला तो बस स्टैंड के पास एक भिखारी टकरा गया। उसने “भगवान आपका भला करे” का जुमला उछालते हुए मेरे आगे हाथ फैलाया तो मैंने उसे झिड़कते हुए कहा, “तुम्हें इन हाथों से कुछ काम करना चाहिए। यूँ कब तक हाथ फैलाते रहोगे?” 

ख़ैर, तभी एक बस आई और मैं उस बस में सवार हो गया। उस बस से मुझे सफदरजंग एयरपोर्ट उतरना पड़ा और फिर वहाँ से मैंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली जाने के लिए सड़क पार कर एक “थ्री व्हीलर” पकड़ा। यही कोई 10 मिनट बाद जब मैं नेहरू स्टेडियम पहुँचा और मैंने थ्री व्हीलर के चालक को किराया चुकाने के लिए जेब में हाथ डाला तो मैं समझ गया कि बस यात्रा के दौरान मेरी जेब कट चुकी थी। 

मैंने उस थ्री व्हीलर के चालक को थोड़ी प्रतीक्षा करने के लिए कहा और फिर मैं तेज़ी से अंदर गया और मैंने वहाँ मौजूद अपने एक मित्र डॉ. रवीन्द्र त्यागी जी से दस रुपये देने का अनुरोध किया। बाहर आकर जब मैं उस थ्री व्हीलर के चालक को उसका किराया चुका रहा था तो उस वक़्त मुझे महसूस हुआ कि वक़्त पड़ने पर हम सभी को कभी न कभी हाथ फैलाने पड़ सकते हैं। आप किसी भिखारी को भीख दें या न दें, लेकिन नसीहत देने की ग़लती न करें। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

अति विनम्रता
|

दशकों पुरानी बात है। उन दिनों हम सरोजिनी…

अनचाही बेटी
|

दो वर्ष पूरा होने में अभी तिरपन दिन अथवा…

अनोखा विवाह
|

नीरजा और महेश चंद्र द्विवेदी की सगाई की…

अनोखे और मज़ेदार संस्मरण
|

यदि हम आँख-कान खोल के रखें, तो पायेंगे कि…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं