अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

विधि का विधान

चकोर जी उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे जिसे उनके शहर के सिटीजन क्लब ने आज़ादी के ‘अमृत महोत्सव‘ के सिलसिले में आयोजित किया था। 

ख़ैर, सिटीजन क्लब के सचिव ने चकोर जी को मंच पर उनके उद्बोधन के लिए आमंत्रित करने से पहले परंपरा का निर्वहन करते हुए उनका परिचय देते हए कहा, “मित्रों, हमारे क्लब के लिए यह गौरव की बात है कि आज चकोर जी हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार रखेंगे। चकोर जी का पूरा जीवन समाज सेवा में बीता। उनके पिता जी भी ब्रिटिश शासन के दौरान वर्षों जेल में रहे। वे उन लोगों में अग्रणी . . . . 

सचिव का भाषण जारी था लेकिन चकोर जी सोच रहे थे कि विधि का विधान भी अजीब है। सचिव को पता ही नहीं कि उनके पिता जी वर्षों जेल में इसलिए रहे क्योंकि वे ब्रिटिश शासन में जेल में नौकरी करते थे। रही उनकी बात तो वे छात्र जीवन में सिनेमा की टिकटें ब्लैक करते रहे और बाद में वे रेत के अवैध खनन से जुड़ गए। 

बहरहाल, पार्टी को चंदा देने की वजह से उन्हें क्षेत्रीय नेताओं से निरंतर सहयोग मिलता रहा। और जहाँ तक विचारों का सवाल है, अपना आज का भाषण वे उस अध्यापक से लिखवा कर लाए हैं जो उनके पोते को ट्यूशन पढ़ाता है। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं