अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

एक ही सवाल

उनकी इस सोच वाले लोग आपको कहीं भी, किसी भी देश के गाँव, क़स्बे, नगर और महानगर में मिल सकते हैं बशर्ते आप उनमें दिलचस्पी रखते हों और आप उस भाषा को जानते हों जिसमें वे अपनी बात बता सकते हैं। वे आपको नयी दिल्ली से लेकर वाशिंगटन डी सी में तक दिखते हैं लेकिन आप उन्हें सामने देखते ही कन्नी काट लेते हैं। आप उनसे मिलकर अपना वक़्त भला क्यों जाया करना चाहेंगे? आपको तो बहुत से काम हैं। आपको तो वक़्त पर ऑफ़िस पहुँचना है। आपको आज ही अपनी अधूरी कहानी पूरी करनी है। आपको तो किसी बड़े जलसे में ख़ुद बोलना है या दूसरे को बोलते सुनना है। आपको तो किसी संतरी या मंत्री से मिलना है। आपको तो एक ऐसा ज़रूरी काम करना है जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और साफ़-सुथरा भविष्य मिल सके। 

ख़ैर, मुझे लगा कि मुझे इनसे मिलना चाहिए। अपने स्वार्थ के लिए ही सही, मैं एक बार समझ तो लूँ कि ये सब क्या सोचते हैं? लेखक हूँ, मुझे लिखने के लिए मसाला मिल जायेगा और इन्हें अपनी बात सुनाने का मौक़ा मिल जाएगा। मैं इनसे दिल्ली से लेकर वाशिंगटन डी सी तक, बहुत सी जगहों पर मिला हूँ। इनके मज़हब अलग-अलग है और ये अलग-अलग भाषा बोलते हैं किन्तु इन सभी का एक ही सवाल है, “दुनिया के ऐसे सभी लोग जिनके पेट भरे हुए हैं, वे सदियों से कभी ज़मीन के एक टुकड़े के बहाने तो कभी मज़हब के बहाने तो कभी अपनी विवादास्पद सीमा को तय करने के बहाने एक दूसरे के ख़िलाफ़ लड़ते चले आ रहे हैं। आज भी एक, दूसरे पर फ़तह हासिल करने के लिए वे अरबों-खरबों रुपया पानी की तरह बहा रहे हैं। वे एक दूसरे का विनाश करने के लिए नए-नए हथियार और तरीक़े अपना रहे हैं। 

"अगर इन सभी को अपने हमवतन लोगों की इतनी ही परवाह है तो ये भूख, बीमारी और ग़रीबी के ख़िलाफ़ मिलकर जंग क्यों नहीं लड़ते हैं? हमारे जैसे लोग तो दुनिया के सभी मुल्कों और सभी मज़हबों में भारी संख्या में मौजूद हैं।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं