अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सिले होंठ

संयोगवश उसका नाम भी पन्ना था लेकिन काम था अपनी झुग्गी-बस्ती के पास की कोठियों में झाड़ू-बर्तन करने से लेकर साहब लोगों के बच्चों की देखभाल करना। उसके पास पति नाम का एक जीव था लेकिन वह सवेरे निकल जाता था और देर रात दारू पीकर लौटता था। उसका सबसे बड़ा धन उसका चार साल का बेटा था जो आजकल निमोनिया की गिरफ़्त में था और वह उसकी पसलियों पर शहद लगाकर उसके ठीक होने की उम्मीद पाले थी। आजकल उसे पास की एक कोठी में झाड़ू-बर्तन के अलावा कभी-कभी मालकिन के डेढ़ वर्षीय बच्चे की देखभाल भी करनी पड़ती थी। विशेषकर तब, जब मालकिन तीन-चार घंटों के लिए किसी काम से बाहर जाती थी। आज भी उसे इसी वजह से रुकना पड़ा था। 

वह मालकिन से यह न कह सकी कि उसके बेटे की तबीयत ख़राब है। उसने सोचा मालकिन के लौटने पर वह आज उनसे सौ रुपये लेगी और बच्चे को किसी सस्ते डॉक्टर को दिखा देगी। मालकिन लौटी तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना न रहा। 

उसने झिझकते हुए जो सौ रुपये माँगे थे, वे भी उसे मिल गए। तेज़ क़दमों से वह घर पहुँची तो देखा कि उसका बेटा उसकी मजबूरी को समझते हुए उसके घर से हमेशा के लिए चला गया था। उसके सिले हुए होंठ अब खुल गए थे और वह दीवार पर सर पटक-पटक कर रो रही थी। 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं