अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

युग प्रभाव

 

सब कुछ वैसा ही होता रहा जैसे द्वापर युग में हुआ था। 

उस युग में किसी ऋषि ने बिल्ली से भयभीत चूहे को अपनी मंत्र-शक्ति से पहले बिल्ली बनाया। फिर उसे कुत्ते से भयभीत देख कुत्ता बनाया। 

एक दिन कुत्ते बने उस चूहे पर पर बाघ की नज़र पड़ी। बाघ ने कुत्ते को खाने के लिए उसका पीछा किया। बाघ की डर से कुत्ता भाग कर ऋषि की शरण में जा पहुँचा। 

ऋषि बोले, "ब्याघ्र: त्वम् विभेति! त्वमपि ब्याघ्रों भव।”

अर्थात्‌ बाघ तुम्हें डराते हैं तुम भी बाघ हो जाओ। ऋषि के आशीर्वाद से वह बाघ बन गया। 

ख़ैर, दूसरे जानवर उसके बारे में बातें करते कि ये बाघ पहले चूहा था लेकिन ऋषि ने इसे आशीर्वाद देकर बाघ बना दिया है। जब भी कोई कहता कि ये तो पहले चूहा था तो वह बाघ बहुत लज्जित हो जाता।

बाघ ने सोचा कि जब तक ये ऋषि जीवित है, लोग मेरे बारे में ऐसा ही बोलते रहेंगे। इस ऋषि को ख़त्म कर देना चाहिए। ऐसा विचार कर उस कृतघ्न बाघ ने ऋषि पर आक्रमण कर दिया। ऋषि ने बाघ की कुटिलता को पहचान लिया। ऋषि ने कहा, "कृतघ्नोसि पुनर्मूषिको भव।” 
अर्थात्‌ तुम कृतघ्न फिर से चूहा हो जाओ। इस तरह कृतघ्न बाघ ऋषि के शाप से फिर से चूहा बन गया। 

युग प्रभाव का असर देखो। इधर भी ऐसा ही कुछ हुआ लेकिन चूहे को बाघ बनाने वाले विशिष्ट व्यक्ति ने जब “पुनर्मूषिको भव।” कहा तो कुछ नहीं हुआ। 

वह बाघ बोला, “कलियुग में तुम किसी को चूहे से बाघ तो बना सकते हो लेकिन उसे फिर से चूहा नहीं बना सकते। वजह सिर्फ़ इतनी है कि आज जो भी बाघ बनता है, उसके बाघ बनते ही उसे बाघ बनाने वाले की शक्तियाँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं। एक बात और . . . कलियुग में सारे जानवर उस बाघ की चरण वंदना करने लगते हैं।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

 छोटा नहीं है कोई
|

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित के प्रोफ़ेसर…

अंतिम याचना
|

  शबरी की निर्निमेष प्रतीक्षा का छोर…

अंधा प्रेम
|

“प्रिय! तुम दुनिया की सबसे सुंदर औरत…

अपात्र दान 
|

  “मैंने कितनी बार मना किया है…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं