अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चकोर की चाय

 

आज सुबह चकोर की पत्नी चाँद जी हमारे घर आईं तो उन्होंने मेरी श्रीमती जी को जो क़िस्सा सुनाया, वह मैं आपसे उन्हीं के शब्दों में साझा कर रहा हूँ। 

“अभी दो दिन पहले वे चाय बना रहे थे और मैं गैस बर्नर के बाज़ू में आटा गूँध रही थी। आटा गूँधने के दौरान मेरी नज़र अचानक उबलती हुई चाय पर पड़ी तो मैंने उनसे कहा, “बर्नर बंद कर दीजिए; चाय गिरने वाली है।”

यह सुनते ही वे बर्नर को ऑफ़ करते हुए तनिक रोष भरे स्वर में बोले, “मेरी नज़र चाय पर ही है; मुझे पता है मुझे क्या करना है। मैंने उनकी बात सुनकर चुप रहना मुनासिब समझा और जवाब में कुछ नहीं कहा।”

चाँद जी से यह सुनकर हमारी श्रीमती जी ने उनसे कहा, “आप ने ठीक किया; बेमतलब बात बढ़ाने से क्या फ़ायदा?” 

हमारी श्रीमती जी की सलाह सुनकर चाँद जी बोली, “लेकिन आज सुबह यहाँ आपके घर आने से पहले जो हुआ, वह तो मैंने अभी आपको सुनाया नहीं। आज सुबह भी संयोगवश वे फिर चाय बना रहे थे और मैं बर्नर के बग़ल में करेलों में मसाला भर रही थी। तभी वे गैस का बर्नर बंद करते हुए लगभग चीख़ते हुए बोले—आधी चाय तो गिर गई; अब दुबारा बनाने पड़ेगी। बग़ल में खड़ी हो, थोड़ा चाय पर भी तो नज़र रख सकती थी।”

यह सुनकर मेरी श्रीमती जी उनको दिलासा देते हुई बोली, “कोई बात नहीं। कम से कम चकोर भाई साहब चाय तो बना देते हैं। कुछ लोग तो कभी किचन में घुसते ही नहीं।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं