अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

चकोर का दर्द 

 

सामान्यतया अधिकांश पति अपनी पत्नी की प्रशंसा से ख़ुश होते हैं लेकिन चकोर उनमें शामिल नहीं है। चकोर अगर पेड़ के पास भी खड़ा होगा तो समझ लो वह अपनी पत्नी चाँद की बुराई कर रहा होगा। 

बहरहाल, कभी-कभी मैं चकोर के इस अवगुण को भूल जाता हूँ और चाँद जी की प्रशंसा में कोई ऐसी बात कह देता हूँ जो चकोर पचा नहीं पाता। फिर वह तुरंत ही कोई ऐसी बात कह देता है जिससे चाँद जी का व्यक्तित्व धूमिल हो जाए। 

दरअसल, कल मैं सुबह 11 बजे चकोर के घर गया तो मेरी ना-नुकर के बावजूद चाँद जी ने तुरंत चाय बनाकर मेरे सामने रख दी। मोटे तौर पर ग्यारह बजे सुबह लोग चाय वग़ैरा बनाने से बचते हैं और पानी इत्यादि देकर अतिथि स्वागत की रस्म अदायगी कर देते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि अमूमन अधिकांश लोग चाय सुबह-शाम दो वक़्त पीते हैं। 

ख़ैर, चाँद जी तो चाय देकर अपने घरेलू कार्यों में मशग़ूल हो गई। इधर मैंने चाय पीते हुए चकोर से कहा, “मैं किसी वक़्त भी आऊँ, आज तक चाय बनाने में चाँद जी ने कभी तनिक भी देरी नहीं की। ताज्जुब होता है कि इस उम्र में भी उनकी फ़ुर्ती और अतिथि सत्कार की भावना जस की तस बनी हुई है।”

मेरा इतना कहना था कि चकोर मुँह बिचकाते हुए बोला, “शेखर, चाय बनाना तो बेहद आसान काम है। उबलते पानी में चाय, दूध और चीनी डाल दो और चाय तैयार लेकिन फ़ुर्ती तो चाय की पतीली और झूठे कप-प्लेट धोने के लिए चाहिए। क्या तुम जानते हो कि वह सब कौन . . .?” 

अभी चकोर अपना वाक्य पूरा करता कि तभी चाँद जी कप उठाने के लिए आ गई। ख़ैर, मैं चाँद जी और चकोर से विदा लेते हुए बोला, “अब चलता हूँ। पोते के स्कूल में जाने के लिए इधर आया तो सोचा मिलता चलूँ।”

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं