अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

अर्थ का अनर्थ

आज सुबह फिर मुझे फ़ेसबुक पर एक फ्रेंडशिप की रिक्वेस्ट आयी और मैंने उसे कन्फ़र्म कर दिया। मुझे अब सच कहूँ तो अपने ऐसे बहुत से मित्रों के नाम याद भी नहीं जिन्हें मैं फ़ेसबुक पर अपना मित्र कन्फ़र्म कर चुका हूँ। इनमें से मुझे अपने पूर्व परिचित और नाते-रिश्तेदारों के अलावा कुछ ऐसे लोगों के नाम ज़रूर याद हो गए हैं जो नियमित रूप से मेरी पोस्ट पढ़ते हैं और उन्हें लाईक करते हैं। फलक (फ़ेसबुक लघु कथाएँ) ब्लॉग पर ऐसी संख्या सर्वाधिक है। जो ब्लॉग सदस्य रचना को पढ़ने के बाद अपने कमेंट्स निरंतर देते हैं, वे ज़रूर मेरे यादों के संग्रहालय में बस जाते हैं। बहरहाल, फ़ेसबुक ने दुनिया को छोटा तो बनाया है लेकिन इसकी वज़ह से दो शब्द अब अपना अर्थ पूरी तरह से खो चुके हैं - मित्र और कन्फ़र्म। फ़ेसबुक की वज़ह से यूँ वे आपके मित्र हैं लेकिन आप उनके बारे में कुछ नहीं जानते। आपने ख़ुद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को कन्फ़र्म किया लेकिन इस कन्फ़र्म का अर्थ वह नहीं है जो आज तक प्रचलन में था। ख़ैर, यह सब लिखने की ज़रूरत इसलिए पड़ी कि कल मेरे ऐसे ही एक फ़ेसबुक फ्रेंड का जन्मदिन था। हमने तत्काल उन्हें बिन पैसों के फूलों के गुलदस्ते के चित्र के साथ जन्मदिन की बधाई और ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए लिख दिया - "ये दिन आये बार-बार।" आज पता चला कि कल उनके पिता जी का देहांत हो गया था और वे दिन भर दिल्ली के निगम बोध-घाट पर अपने स्वर्गीय पिता जी के क्रियाकर्म में व्यस्त थे। सोचता हूँ इतने मित्र भी नहीं होने चाहियें जिनके सुख-दुःख में आप शरीक न हो सकें।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

स्मृति लेख

लघुकथा

चिन्तन

आप-बीती

सांस्कृतिक कथा

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

व्यक्ति चित्र

कविता-मुक्तक

साहित्यिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं