परिंदा कहेगा
काव्य साहित्य | कविता ज़हीर अली सिद्दीक़ी15 Aug 2020
बख़्श दे हमें
जंग लड़के हैं हारे
बख़्शना नहीं गर
बिना जंग हारे।।
मुसीबत से हारें
हमें न गवारा
भले ग़म का सागर
मगर है किनारा ।।
नेकी का रस्ता
दिल में है बसता
बदी से है दूरी
है बसता फ़रिश्ता।।
शिकवा किसी से
दिल है दुखाता
मुहब्बत सभी से
दिल है खिलाता।।
फ़तह की तमन्ना
हर शख़्स रखता
मगर जीतता वह
जो राहें बनाता।।
दुबककर बैठे जो
जीते जी मरेगा
बुज़दिल है इंसान
परिंदा कहेगा॥
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
"पहर को “पिघलना” नहीं सिखाया तुमने
कविता | पूनम चन्द्रा ’मनु’सदियों से एक करवट ही बैठा है ... बस बर्फ…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
सामाजिक आलेख
नज़्म
लघुकथा
कविता - हाइकु
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}