अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

सुख-दुख का जोड़ा

भाग१- मन दुखता है
 
एक शूल सा चुभता है, मन, दुखता है . . . 
 
जब लड़कियों के
सारे गुण एक पलड़े में, और
रूप-रंग, दूसरे में तुलता है
एक शूल सा चुभता है, मन, दुखता है . . . 

जब दहेज़ की रक़म
जुटाने में, दिन रात
पिता का जूता घिसता है,
एक शूल, सा चुभता है, मन दुखता है . . . 
 
जब जलसों के बाहर
कूड़े के ढेर पर, जूठे पत्तल
चाटता, कोई दिखता है
एक शूल सा चुभता है, मन, दुखता है . . . 
 
कारखानों की सुलगती
भट्टी, धुँए में, जब
नन्हा बचपन, कुम्लाहता है,
एक शूल सा चुभता है, मन, दुखता है . . . 
 
महत्वाकांशाओं का सुनहरा जाल,
नई पीढ़ी की लुभाता है, उन्हें
जुर्म की गिरफ़्त में पहुँचाता है,
एक शूल सा चुभता है, मन दुखता है . . . 
 
शहीद दिवस पर, जवान
मैडल पाता है, और केवल वही एक सौग़ात,
परिवार के लिए छोड़ जाता है,
एक शूल सा चुभता है, मन दुखता है . . . 
 
जब देश का अन्नदाता, किसान,
हमें भरपेट खिला, ख़ुद
आँतों में घुटने दे, भूखा सो जाता है,
एक शूल सा चुभता है , मन दुखता है . . . 
 
जब बूढ़े माँ बाप का जोड़ा,
सब कुछ बाँटकर, ख़ुद,
बच्चों के बीच, बँट जाता है,
एक शूल सा चुभता है, मन दुखता है . . . 
 
जब रिश्तों के नाम पर,
ख़ुदग़र्ज़ी और आधिपत्य का
स्वांग रचाया जाता है,
एक शूल सा चुभता है, मन,  दुखता है . . . 
 
अनदेखा करने के
लाख जतन करूँ, पर हर ओर,
यही मंज़र नज़र आता है,

एक, शूल सा, चुभता है,  . . . और मन,
वो . . . . बहुत दुखता है!!


भाग २- मन वासन्ती है
 
अब दुखते मन को, भला
ऐसे, कैसे छोड़ दूँ . . . 
जी चाहता है
इसके अंजाम को, नया
हसीन मोड़ दूँ . . . 
 
जब बेटियों के पिता,
दहेज़ की जगह, शिक्षा के लिए पैसे जुटाते हैं,
उनके हौसलों को पंख लगाते हैं,
एक फूल सा खिलता है, वासन्ती मन, झूमता है . . . 
 
जब नन्हा बचपन
चिड़ियों संग चहचहाता, घंटों
तितलियों के पीछे दौड़ लगाता है,
एक फूल सा खिलता है, वासन्ती मन, झूमता है . . . 
 
जब सरकारी योजनाएँ, 'जय जवान,जय किसान'
के नारे को, सार्थक कर जाती हैं,
उन्हें यथोचित सम्मान दिलाती हैं,
एक फूल सा खिलता है, वासन्ती मन, झूमता है . . . 
 
निशुल्क रसोईं, और लंगरों में,
माँ अन्नपूर्णा मुस्काती है, सब को
पोषित कर, तृष्णा मिटाती है,
एक फूल सा खिलता है, वासन्ती मन, झूमता है . . . 
 
जब औलाद जायदाद नहीं, माँ बाप के संग- साथ,
और सेवा की, होड़ लगाती है,
उन्हें पलकों पर बिठाती है,
एक फूल सा खिलता है, वासन्ती मन, झूमता है . . . 
 
जब रिश्ते, प्रेम, सद्भावना, और
समर्पण की चाशनी में पग जाते हैं,
सुख के, नित, नए अनुभव, पाते हैं
एक फूल सा खिलता है, वासन्ती मन, झूमता है . . . 
 
शुरुआत मुझी से होगी,
बदलाव मुझी को लाना है,
होंगे सपने साकार, यह सोच,
मुदित मन गाता है,
 
एक, फूल सा खिलता है, और मन ,
 . . . वो वासन्ती हो, झूमता है . . . !!

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

कविता-चोका

कविता

लघुकथा

कविता - क्षणिका

सिनेमा चर्चा

कविता-ताँका

हास्य-व्यंग्य कविता

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं