अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

भिखारी

बंसल साहब की बिटिया तो पसंद आ गयी थी, बस आज गुप्ता जी 'सामाजिक औपचारिकता' पूरी करने आए हुए थे, बिचौलिए के साथ—आज उन्हीं की मुख्य भूमिका थी, उन्हीं की वाक्पटुता पर सारा दारोमदार टिका हुआ था।

बिचौलिए ने श्री गणेश किया, “आप तो जानते ही हैं गुप्ता साहब का एकलौता लड़का है, अमरीका से पढ़कर आया है, वहाँ के तौर तरीक़े , ख़र्चे, सब यहाँ से अलग हैं . . .”

एक राह चलते भिखारी ने जाली के दरवाजे के उस पार से पुकारा, “ग़रीब को कुछ दे दो बाबा, भगवान आपका भला करेगा . . .”

बिचौलिए को, अपनी भूमिका में विघ्न बिलकुल न भाया, चिड़चिड़ाते हुए बोला, “चलो चलो, आगे चलो, यहाँ ज़रूरी बात हो रही है . . .

“हाँ, तो मैं कह रहा था कि, फ़्लैट और गाड़ी तो ठीक है, पर यदि नकद की राशि 10 लाख कर देते तो . . .”

दरवाज़े से फिर आवाज़ आयी, “दो दिन से कुछ खाया नहीं है, कुछ दे दो बाबा . . .”

बिचौलिए का पारा चढ़ गया, दरवाज़े तक उठकर गया और ज़ोर से फटकार लगाई, “शर्म नहीं आती भीख माँगते, भगवान ने हाथ पैर दिए हैं, जाकर कहीं महनत करो . . . ”

वापस आकर सर हिलाते हुए बोला, “जाने कहाँ से आ जाते हैं, भिखारी कहीं के, शर्म नहीं आती माँगते हुए . . . 

“हाँ तो मैं यह कह रहा था, यदि नकद की राशि . . . “

कमरे में एक स्तब्ध मौन पसर गया था।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

Savita Aggarwal 2021/12/23 10:02 PM

साहित्य कुंज में प्रीति की “ भिखारी” कहानी पढ़ीं , पसन्द आई। बधाई स्वीकारें।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु

कविता-चोका

कविता

लघुकथा

कविता - क्षणिका

सिनेमा चर्चा

कविता-ताँका

हास्य-व्यंग्य कविता

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं