ज़िन्दगी
काव्य साहित्य | चोका प्रीति अग्रवाल 'अनुजा'1 Jun 2025 (अंक: 278, प्रथम, 2025 में प्रकाशित)
(चोका)
खुली किताब
कभी बंद मुट्ठी सी
मिश्री की डली
तो कभी सच्चाई सी
बंद तिजोरी
चौराहे, बाज़ार सी
नई नवेली
बासी अख़बार सी
बहती नदी
ठहरे तालाब सी
दबी सिसकी
खुले अट्टहास सी
उनाबी जोड़ा
विधवा लिबास सी
माँ की थपकी
अंधड़ तूफ़ान सी
दुखती रग
कभी मरहम सी
सुख के अश्रु
शोक के चीत्कार सी
गलती शीत
जेठ दोपहरी सी
अमा की रात
पूनम के चाँद सी
सीधी सरल
कभी कृष्ण लीला सी
ज़िन्दगी एक
रूप रंग अनेक
कई बाक़ी हैं
ए ज़िन्दगी तुझसे
मुलाक़ात बाक़ी है!
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
चोका
कविता - हाइकु
लघुकथा
कविता-माहिया
कविता-चोका
कविता
कविता - क्षणिका
- अनुभूतियाँ–001 : 'अनुजा’
- अनुभूतियाँ–002 : 'अनुजा’
- प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' – 002
- प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' – 003
- प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' – 004
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 001
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 005
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 006
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 007
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 008
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 009
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 010
- प्रीति अग्रवाल ’अनुजा’ – 011
सिनेमा चर्चा
कविता-ताँका
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं