अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बल्ला

शर्माजी ने अपने बेटे महीप के लिये 500/- में एक क्रिकेट का बल्ला ख़रीदा और दुकान से बाहर निकलकर थोड़ी दूर जाकर अपने मित्र वर्माजी का इंतज़ार करने लगे।

तभी उन्होंने देखा कि बारह-तेरह साल के दो बच्चे स्कूल की यूनीफ़ॉर्म पहने पीठ पर बस्ता टाँगे साईकिल से आये और उनमें से एक बच्चे ने साईकिल वहीं खड़ी की और साथी से बोला, वीनू, मैं अभी आया।" यह कहकर वह दौड़ के पान की दुकान पर गया और जल्दी से गुटखा लेकर वापिस आ गया। फिर वहीं खड़े होकर गुटखा खाने लगा। खाते-खाते बाक़ी बचा गुटखा वह साथी को देते हुये बोला, "ले वीनू , तू भी खा ले।"

वीनू ने बुरा मुँह बनाया और झट से बोला, "मैं नहीं खाता गुटखा। ये बहुत नुक़सानदायक होता है । इससे पेट, गला और मुँह ख़राब हो जाते हैं। कैंसर भी हो सकता है। मेरी बात मान लो तुम भी नहीं खाया करो।"

उसका साथी चुपचाप सुनता रहता है।

"शाबाश बेटा! तुम बहुत ही समझदार बच्चे हो। गुटखा कभी नहीं खाना चाहिये। तुम्हारी इस समझदारी के लिये मेरी तरफ़ से ये ईनाम," कहते हुये शर्माजी ने उनके बेटा के लिये जो अभी-अभी बल्ला ख़रीदा था, वह वीनू को दे दिया।

 फिर गुटखा खाने वाले बच्चे को समझाते हुये बोले, "बेटा, मैं भी तुमसे यही कहूँगा कि गुटखा मत खाया करो। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत... बहुत... बहुत ही हानिकारक होता है।" 

"जी, अंकल जी, ग़लती हुई। अब कभी नहीं खाऊँगा," वह बच्चा माफ़ी माँगते हुये बोला।

तभी वर्माजी आ गये। वीनू पर नज़र पड़ी तो उससे बोले, "बेटा! यहाँ क्या कर रहे हो? ये बल्ला किसका है?"

"पापा! मैं घर ही जा रहा हूँ।"

"और ये बल्ला?" उन्होंने फिर पूछा।

"मैं गुटखा नहीं खाता। ये जानकर इन अंकलजी ने मुझे अभी-अभी ईनाम में दिया है," वीनू बोला।

शर्मा जी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुये वर्माजी से बोले, "आपका बच्चा  तो बहुत समझदार है। गुटखा नहीं खाता।" फिर तनिक रुककर बोले, "चलो, पहले मेरे बेटा के लिये दूसरा बल्ला ले लें। वह भी गुटखा नहीं खाता। फिर बातचीत करते हैं।"

"आपके बच्चे के लिये बल्ला मेरी तरफ़ से। वह भी तो गुटखा नहीं खाता, इसीलिये,"- वर्माजी मुस्कुराये और शर्माजी के साथ दुकान की ओर बढ़ गये।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

तिरंगा
|

“विजय ना जाने क्यों झंडे की ही पूजा…

बताशे
|

”दादी! आप इस चिलचिलाती धूप में कैसे…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

गीत-नवगीत

बाल साहित्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

किशोर साहित्य कविता

कविता - हाइकु

किशोर साहित्य आलेख

बाल साहित्य आलेख

काम की बात

किशोर साहित्य लघुकथा

हास्य-व्यंग्य कविता

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं