अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

बिचौलिया

 

बिचौलिए ने गंभीर होते हुए शान्ति से कहा, “अनामिका के लिए एक लड़का देखा है, बड़े धरने के लोग है। सामाजिक एवं प्रतिष्ठित परिवार है। चार लाख रुपये प्रति महीने किराये के आ रहे है और गंगा पार सवा सौ बीघा ज़मीन है। अनामिका सुख में रहेगी।” 

बृजलाल ने अपनी शंका जताई, “बाबूजी, हमारी इतनी औक़ात कहाँ कि इतने बड़े घर में अनामिका का रिश्ता कर दे।” 

बिचौलिए ने कहा, “एक रुपये का रिश्ता है और कोई माँग-जांच भी नहीं है।”

बृजलाल ने बात टालनी चाही, “बाबूजी, अनामिका ने अभी दसवी पास की है। इसको बारहवीं पास कर लेने दो।”

बिचौलिए ने ज़ोर दिया, “अरे! बृजलाल मैं तो यह कह रहा था कि रिश्ता जोट का है। लड़का भी बहुत समझदार है।” 

मुकेश ने मुँह पर घूँघट ढकते हुए कहा, “सही कह रहे हैं, जेठ। आपको बस यह दो-तीन बीघे ज़मीन दिख रही है। तुम्हें सब कुछ पता है, बड़ी लड़की की शादी डेढ़ बीघा बेचकर करनी पड़ी थी। अनामिका की शादी किसी बड़े घर में हो जायेगी तो संजय के लिए यह दो-तीन बीघे ज़मीन बची रहेगी।”

संजय ने हकलाते हुए, “तितनी उमल है लड़ते ती।”

बिचौलिया बोला, “यही होगी कोई 40-42 साल।” 

संजय ने माथे को सिकुड़ते हुए , “इतने बदे धराने में लड़ता तालीत ताल तत तुँवारा बैता है। पलिवाल में तोई-न-तोई बात होदी।” 

बृजलाल ने संजय को धमकाते हुए कहा, “ज़्यादा बड़ा मत बन। अपने काम पर ध्यान दे।”

बिचौलिए ने बड़े धीरे स्वर में बृजलाल से कहा, “घर में दो लड़कियाँ भी हैं। अनामिका के काम में सहयोग करेंगी। बड़ी लड़की आठवीं क्लास में है और छोटी पाँचवीं क्लास में।” 

शान्ति ने डरते हुए बिचौलिया से पूछा, “पहले वाली छोड़ दी या मर गयी?” 

बिचौलिए ने बताया , “रसोई में काम कर रही थी। ओढ़नी ने गैस चूल्हे से आग पकड़ ली और उसी से जलकर मर गई।” 

संजय फिर बोला, “माल दी या मल दयी।” 

बिचौलिया ने खीझते हुए कहा, “बृजलाल, संजय को संस्कार नाम की कोई चीज़ दी है या नहीं। इसके अन्दर बिल्कुल भी संस्कार नहीं है; इसको यह नहीं पता बड़ों से किस प्रकार बात की जाती है।” 

अनामिका जो अभी तक चुपचाप सब सुन रही थी, बोल पड़ी, “अंकल जी। आम भी अपने अन्दर के ज़मीर को मत मारो। जिनके बारे में आप बात कर रहे हो, उसी गाँव में हमारी मौसी की ननद है। जब वह बहू जली थी, उन्होंने बताया था कि यह जली नहीं जलाई गयी थी।” 

बिचौलिए ने मोबाइल को कान से लगाते हुए बृजलाल से कहा, “अच्छा बृजलाल अभी मैं चलता हूँ, घर पर कुछ मेहमान आ गये हैं।” 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

कविता

कविता - हाइकु

कविता-ताँका

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं