अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा संत नामदेव पुरस्कार से सम्मानित

 

के.एम. अग्रवाल महाविद्यालय, कल्याण पश्चिम में हिंदी विभाग प्रमुख के रूप में कार्यरत डॉ. मनीष कुमार मिश्र को महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी की तरफ़ से वर्ष 2020-21 के विधा पुरस्कारों के अंतर्गत संत नामदेव पुरस्कार (स्वर्ण पदक) से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनके काव्य संग्रह “इस बार तुम्हारे शहर में” के लिए प्रदान किया गया। डॉ. मनीष कुमार मिश्र विगत 13 वर्षों से के.एम. अग्रवाल महाविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने डॉ. रामजी तिवारी के निर्देशन में “कथाकार अमरकांत: संवेदना और शिल्प” इस विषय पर पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की है। आप को मुंबई विद्यापीठ से एम.ए. हिंदी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने हेतु वर्ष 2003 में श्याम सुंदर गुप्ता स्वर्ण पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

“इस बार तुम्हारे शहर में” के अलावा उनके दो काव्य संग्रह और प्रकाशित हैं “अक्टूबर उस साल” और “अमलतास के गालों पर”। आप का एक कहानी संग्रह “स्मृतियां” शीर्षक से प्रकाशित हो चुका है। “अमरकांत को पढ़ते हुए” शीर्षक से एक समीक्षात्मक ग्रंथ भी आपका प्रकाशित है। हिंदी और अंग्रेज़ी की लगभग 33 किताबों का कुशल संपादन आपके द्वारा हुआ है। देश-विदेश में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय परिसंवाद एवं संगोष्ठी आयोजित करने के लिए भी आप जाने जाते हैं। आप ने देश भर में अब तक 12 से अधिक परिसंवाद आयोजित किए हैं, जिसके लिए अनेकों राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा उन्हें अनुदान प्राप्त हुआ है। 

अंतर विषयी शोध कार्यों में भी आपका महत्त्वपूर्ण योगदान है। आपने बहुत सारे शोध प्रकल्प विभिन्न सरकारी संस्थानों के लिए पूरे किए हैं। वर्ष 2014 से वर्ष 2016 तक आप यूजीसी रिसर्च अवॉर्डी के रूप में चुने गए और दो साल तक बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में रहते हुए आपने अपना शोध कार्य पूरा किया। आईसीएसएसआर इंप्रेस के लिए आपने एक बड़ा महत्त्वपूर्ण काम मालेगांव के सिनेमा पर किया। मालेगांव के सिनेमा पर संभवतः यह देश का पहला कार्य रहा। हिंदी ब्लॉगिंग और वेब मीडिया के क्षेत्र में भी आपने अनेकों पुस्तकों का संपादन एवं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिसंवाद का आयोजन किया है। 

डॉ. मनीष कुमार मिश्र अकादमिक जगत में लगातार अपनी सक्रियता बनाए रखते हैं। देश के कई राज्यों के लोक सेवा आयोग के लिए आप परीक्षा संबंधी कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों के अध्ययन मंडल के सदस्य के रूप में भी आप कार्यरत हैं। आप भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में वर्ष 2011 से एसोसिएट के रूप में जुड़े हुए हैं। यूजीसी केयर लिस्टेड “समीचीन” एवं “अनहद लोक” पत्रिका के संपादन मंडल से भी आप जुड़े हैं। आप अंग्रेज़ी साहित्य से एम.ए. और मानव संसाधन में एमबीए डिग्री भी प्राप्त कर चुके हैं। प्रबंधन के क्षेत्र में पीएच.डी. का शोध कार्य भी आप मुंबई विद्यापीठ से कर रहे हैं। आप हिंदी में शोध निदेशक भी हैं। 

कोविड 19 के कठिन समय में आप ने महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा संपोषित “75 साल 75 व्याख्यान” नामक आनलाइन व्याख्यान शृंखला को पूरे एक साल तक सफलतापूर्वक चलाया। अपनी अकादमिक गतिविधियों से आप लगातार हिंदी साहित्य की सेवा में जुटे हैं। 

डॉ. मनीष कुमार मिश्रा संत नामदेव पुरस्कार से सम्मानित

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

सजल

नज़्म

कार्यक्रम रिपोर्ट

ग़ज़ल

पुस्तक समीक्षा

पुस्तक चर्चा

सांस्कृतिक आलेख

सिनेमा और साहित्य

कहानी

शोध निबन्ध

साहित्यिक आलेख

सामाजिक आलेख

कविता - क्षणिका

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं