अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

कश्मीर फ़ाइल्स: मेरे दृष्टिकोण से फ़िल्म की समीक्षा

कश्मीर फ़ाइल्स एक फ़िल्म नहीं दर्द, दुःख अत्याचार की ऐसी काँटों भरी राह है जिस पर चलते हुए, काँटे दर्शकों को चुभते ही नहीं लहू-लुहान भी करते हैं। इसे देखते हुए हम मन को यह तसल्ली भी नहीं दे सकते कि यह कहानी है, क्योंकि यह शतप्रतिशत सच्चाई है। इसलिये सिनेमा हॉल में शायद ही कोई ऐसा रहा होगा जिसकी आँखें इसे देख कर नम नहीं हुई होगी। 

फ़िल्म के मुख्य कलाकार पंडित पुष्करनाथ, उनकी पुत्र वधू शारदा और उनके दो पौत्र शिवा और कृष्णा हैं। इस परिवार के माध्यम से कश्मीरियों का दुःख, भय, असुरक्षा और आतंक दिखाया गया है। राजनीतिक, सामाजिक और मीडिया के परिदृश्य को बताने के लिए महेश कुमार–एक डॉक्टर, विष्णु राम–एक पत्रकार और हरि नारायण–डी.जी.पी. हैं। 

ए ऐन यू की प्रोफ़ेसर राधिका मेनन को निवेदिता मेनन (वास्तविक नाम, जे ऐन यू) के चरित्र में दिखाया गया है, कृष्णा, सम्भवतः कन्हैया कुमार का प्रतिनिधित्व करता है। 

इन सभी चरित्रों के माध्यम से निर्माता ने 1990 में हुई कश्मीरी पण्डितों की हत्या और कश्मीर से उनके निष्कासन को बहुत मार्मिक ढंग से दिखाया है। 

फ़िल्म के कथानक को लिख कर मैं उन लोगों के साथ अन्याय नहीं करना चाहती जिन्होंने अभी यह फ़िल्म नहीं देखी है। 

फ़िल्म से कुछ ऐसे तथ्य सामने आते हैं जो सम्भवतः आम जनता को पता नहीं कि, जिस समय पंडितों का क़त्ल-ए-आम हुआ, वहाँ कोई सरकार नहीं थी! दो दिनों के लिए फ़ारूख़ अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री) कश्मीर छोड़ कर छुट्टियाँ बिताने चले गये थे। 

आतंकवादियों ने सेना की यूनीफ़ॉर्म पहन कर पण्डितों की हत्या की थी। 
'मीडिया ने सच्चाई को पूरी तरह से झुठलाया था। 

विवेक अग्निहोत्री ने बहुत संयम से इतने बड़े नरसंहार, बलात्कार और पलायन को दर्शकों तक पहुँचाया है। किसी भी दृश्य में वीभत्सता नहीं है, जबकि वास्तविकता इससे कहीं वीभत्स और जघन्य थी। कहीं भी बिखरी हुई लाशें, सामूहिक बलात्कार या निर्ममता से की जा रही है हत्याओं को नहीं दिखाया है। 

ए ऐन यू का एक-एक दृश्य वैसा ही है, जैसा जे ऐन यू में वास्तव में था, उसकी वीडियोज़ इन्टरनेट पर उपलब्ध हैं। जो लोग पीड़ित थे उनमें से कई आज भी हैं; जिनके अनुभव भी इस समय सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। फ़िल्म की सच्चाई पर कोई भी उँगली नहीं उठा सकता है। 
फ़िल्म का अन्तिम दृश्य, जिसमें 24 कश्मीरी हिन्दुओं को मारे जाते दिखाया गया है, विवाद का विषय बना हुआ है, पर मेरी दृष्टि से इतने बड़े नरसंहार को 24 पुरुष, महिला और बच्चे को सिर्फ़ गोली से मार कर गिरते हुए दिखाना अति नहीं है। 

विस्थापित पण्डितों के साथ हुए सुनियोजित राजनीतिक षडयंत्र और ज़्यादतियों का सच सामने लाना इस फ़िल्म का उद्देश्य है, जिसमें यह शतप्रतिशत सफल रही है। फ़िल्म का हर पक्ष सशक्त है, पात्रों का अभिनय, सिनेमेटोग्राफी, संवाद, पटकथा। गीतों के लिए फ़िल्म में कोई स्थान नहीं था अतः मात्र एक नज़्म है फ़ैज़ की जिसको ज़िम्मेदारी से प्रस्तुत किया गया है। बैकग्राउंड स्कोर दृश्यों की प्रभावोत्पादकता को बढ़ाता है। निर्देशक ने पूरी गम्भीरता और ज़िम्मेदारी से एक बहुत संवेदनशील सत्य को दर्शकों तक पहुँचाया है। फ़िल्म दर्शनीय है। 

कश्मीर फ़ाइल्स

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता

किशोर साहित्य कविता

कविता-ताँका

सिनेमा चर्चा

सामाजिक आलेख

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं