अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा वृत्तांत डायरी बच्चों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

रेखाचित्र पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

फागुनी बयार: दो रंग 

 

फागुनी बयार एक दस्तक दे जाती है
भूले से क़िस्सों को ताज़ा कर जाती है, 
 
रेत और माटी से गीला था बचपन जो 
तेल, दूध, उबटन, खटोला बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
चाव भरे गुड़ियों और घर-घर के खेल में 
गुड़िया की चूनर में गोट लगा जाती है, 
 
स्लेट-चाक, तख़्ती, और मिट्टी के बुदके में 
नरकुल और सेठा की क़लम बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
गर्माती धूप में, खेल, हँसी, भाग-दौड़ 
साखियों से मिलने का उत्सव बन जाती है, 
 
गाँव-घर भटकती है, पेड़ पर उलझती है 
खो-खो, कबड्डी, कनकौव बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
नीम, आम, नींबू के फूलों की ख़ुश्बू ले 
सेमल के फूल और चिलबिल बन जाती है, 
 
पूजा की थाली में बेर और बेलपत्र, 
भोले के भाँग की ठंडाई बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
भुने हुए बेसन की सोंधी सुगंध लिये, 
लड्डू, पुए, बर्फी, गुझिया बन जाती है, 
 
मँजीरा, झांझ और ढोलक की थाप पर 
जोगिरा, कबीर, फाग, बिरहा बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
रास-रंग-भंग है, हर मन मलंग है, 
फरुवाही, भांड, नौटंकी बन जाती है, 
 
लाल, बैंजनी, पीले, रंगों को साथ लिए 
गाल पर गुलाल, मस्त होली बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
होली की मस्ती में छोटी सी चिंता बन 
दसवीं के बोर्ड की परीक्षा बन जाती है, 
 
चिड़ियों के चहक और कोयल की कूक सजी 
धूल भरे चैत की, आहट बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
2.
 
शैशव, कैशोर्य और यौवन के साथ-साथ 
छोटे से जीवन की झाँकी बन जाती है, 
 
उम्र को बसंतों में गिनते हैं किन्तु कभी 
फागुन भी यौवन की देहरी बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
गेहूँ की हरियाली, सोने में ढालती ज्यों 
अल्हड़ तरुणाई को दूर ले जाती है, 
 
ढोलक की थाप, गीत, मीठी सी शहनाई 
ब्याह और बिदाई, ससुराल बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
जीवन की चक्की है, नून, तेल, लकड़ी है 
सास, ससुर, पति की मनुहार बन जाती है, 
 
पल-छिन गुज़रते हैं, भूमिका बदलते हैं 
नन्हे से शिशु की किलकारी बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
बच्चों की देखभाल, रात-दिन, दौड़-भाग, 
बाल-सुलभ क्रीड़ा, दुलार बन जाती है, 
 
दिन, माह, साल गए, बच्चों के पाँख लगे 
बाल में सफ़ेदी की बालू बन जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 
 
फागुन है, होली है, रास है, ठिठोली है 
उम्र की थकान सभी रंग बदल जाती है, 
 
एकाकी, अलसाये जीवन की साँझ में 
भूल चुके क़िस्सों को ताज़ा कर जाती है, 
 
फागुनी बयार कुछ याद दिला जाती है . . . 

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

'जो काल्पनिक कहानी नहीं है' की कथा
|

किंतु यह किसी काल्पनिक कहानी की कथा नहीं…

14 नवंबर बाल दिवस 
|

14 नवंबर आज के दिन। बाल दिवस की स्नेहिल…

16 का अंक
|

16 संस्कार बन्द हो कर रह गये वेद-पुराणों…

16 शृंगार
|

हम मित्रों ने मुफ़्त का ब्यूटी-पार्लर खोलने…

टिप्पणियाँ

शैली 2023/02/24 08:09 AM

हार्दिक धन्यावाद

सरोजिनी पाण्डेय 2023/02/21 09:19 AM

बहुत ख़ूब,वाह वाह

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

हास्य-व्यंग्य कविता

कविता

किशोर साहित्य कविता

कविता-ताँका

सिनेमा चर्चा

सामाजिक आलेख

ललित निबन्ध

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं