अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

संस्कारों की विरासत

 

सुबह की शान्ति को भंग करती हुई मोबाइल की घंटी बजी।

मैंने जैसे ही फोन उठाया, उधर से बेटे की चिंतित आवाज़ आई, “मम्मी, सामान घर पहुँच गया होगा . . . पापा से कहना कि बोरी में हाथ डालकर सामान न निकालें, उसे फाड़ लें . . . कल भरते समय बहुत टाइट था, मेरी उँगलियाँ तक छिल गई थीं . . . कहीं पापा को चोट न लग जाए . . . ”

उसके शब्दों में छिपी चिंता ने मेरे हृदय को भिगो दिया।

आँखों से अश्रुधारा बह निकली—यह दूरी का दर्द नहीं था, यह अपनेपन का अमृत था।

मन ही मन एक चित्र उभर आया—

वर्षों पहले का . . .

जब मेरे पति, अपने पिता की एक पुकार पर तुरंत उठ खड़े होते थे।

उनके चेहरे पर कभी थकान नहीं दिखती थी, केवल कर्त्तव्य का तेज झलकता था।

अचानक स्मृतियाँ और भी सजीव हो उठीं—

दो दिन पहले की ही बात थी . . .

मैं अस्वस्थ थी, शरीर में ज़रा भी शक्ति नहीं थी।

सुबह जब नींद खुली, तो देखा—रसोई से चाय की सौंधी ख़ुश्बू आ रही थी।

मैंने आश्चर्य से पूछा, “पापा कहाँ हैं?”

वे सहज भाव से बोले, “कोई बात नहीं . . . मैंने चाय बना दी थी, नाश्ता भी तैयार कर दिया . . . उन्हें खिला-पिला दिया।”

उनकी सरलता में जो समर्पण था, वही तो वर्षों से मैंने देखा था—अपने पिता के प्रति उनका आदर, सेवा और समर्पण। 
और आज . . .

वही भाव, वही चिंता, वही संस्कार—बेटे की आवाज़ में झलक रहे थे।

उस क्षण मुझे लगा—जीवन का सबसे बड़ा धन संपत्ति नहीं, बल्कि संस्कारों की वह अमूल्य विरासत है, जो बिना कहे, बिना सिखाए, पीढ़ी दर पीढ़ी बहती रहती है।

सच ही तो है—

“हम जैसा बोते हैं, वैसा ही फल हमें प्राप्त होता है।”

उस दिन मेरे आँसू दुःख के नहीं थे . . .

वे गर्व के थे—उस विरासत पर, जो हमने जीकर सौंपी थी . . . और जो अब हमारे बेटे के हृदय में जीवित थी।

अन्य संबंधित लेख/रचनाएं

105 नम्बर
|

‘105’! इस कॉलोनी में सब्ज़ी बेचते…

अँगूठे की छाप
|

सुबह छोटी बहन का फ़ोन आया। परेशान थी। घण्टा-भर…

अँधेरा
|

डॉक्टर की पर्ची दुकानदार को थमा कर भी चच्ची…

अंजुम जी
|

अवसाद कब किसे, क्यों, किस वज़ह से अपना शिकार…

टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा

हास्य-व्यंग्य कविता

हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी

कविता

सांस्कृतिक आलेख

अनूदित कविता

नज़्म

चिन्तन

कहानी

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं