नहीं अब ओंठ हिलते हैं नहीं आवाज़ होती है
शायरी | नज़्म राजनन्दन सिंह31 Jul 2007
नहीं अब ओठ हिलते हैं
नहीं आवाज़ होती है
उँगुलियाँ बातें करती हैं
दिल कि बात होती है
महीनों देखा करते थे जहाँ
हम डाकिये की राह
वहाँ अब डाक लहरों से
पल-पल की बात होती है
हम कितनी दूर बैठे हैं
नहीं मतलब इन बातों का
हवा में बोलते हैं हम
हवा में बात होती है
महज़ कुछ बटनों से जुड़कर
दुनिया दिखती है पर्दे पर
अपनों को देखते हैं हम
अपनों से बात होती है
कबूतर से कंप्यूटर तक
पहुँचा ये सिलसिला कैसे
कहाँ किसको फ़ुर्सत है-
सोचें कैसे बात होती है
छुप-छुप के काग़ज़ पर लिखना
किताबों में चिट्ठी मिलना
ये कब की बात है नन्दन
और ये क्या बात होती है
नहीं अब ओंठ हिलते हैं
नहीं आवाज़ होती है
उँगुलियाँ बातें करती हैं
दिल कि बात होती है
अन्य संबंधित लेख/रचनाएं
अच्छा है तुम चाँद सितारों में नहीं
नज़्म | क़ाज़ी सुहैब खालिदअच्छा है तुम चाँद सितारों में नहीं, अच्छा…
टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
कविता
- अंकल
- अंतराल
- अदृश्य शत्रु कोरोना
- आज और बीता हुआ कल
- ईश्वर अल्लाह
- उपेक्षा
- एक शब्द : नारी
- कर्तव्यनिष्ठता
- क्षेत्रियता की सीमा
- गेहूँ का जीवन मूल्य
- गौ पालकों से
- घर का नक़्शा
- घोंसला और घर
- चुप क्यूँ हो
- जाते-जाते हे वर्ष बीस
- झूठ का प्रमेय
- तरक्क़ी समय ने पायी है
- तुम कौन हो?
- तुम्हारी ईमानदारी
- दिशा
- दीये की लौ पर
- नमन प्रार्थना
- नारी (राजनन्दन सिंह)
- पत्थर में विश्वास
- पुत्र माँगती माँ
- प्रतीक्षा हिन्दी नववर्ष की
- प्राकृतिक आपदाएँ
- प्रार्थना
- बोलने की होड़ है
- मन का अपना दर्पण
- महल और झोपड़ी
- महा अफ़सोस
- मूर्खता और मुग्धता
- मूर्ति विसर्जन
- मेरा गाँव
- मेरा घर
- मेरा मन
- मैं और तुम
- मैं और मेरा मैं
- मैली नदी के ऊपर
- यह कोरोना विषाणु
- यह ज़िंदगी
- राजकोष है खुला हुआ
- लुटेरे
- शत्रु है अदृश्य निहत्था
- शब्दों का व्यापार
- सच्चाई और चतुराई
- सरदी रानी आई है
- सीमाएँ (राजनन्दन सिंह)
- सुविधामंडल
- स्मृतिकरण
- हर कोई जीता है
- ज़िंदगी (राजनन्दन सिंह)
- ज़िंदगी के रंग
- ज़िंदगी बिकती है
हास्य-व्यंग्य कविता
किशोर साहित्य कविता
बाल साहित्य कविता
नज़्म
विडियो
उपलब्ध नहीं
ऑडियो
उपलब्ध नहीं
{{user_name}} {{date_added}}
{{comment}}