अन्तरजाल पर
साहित्य-प्रेमियों की विश्राम-स्थली

काव्य साहित्य

कविता गीत-नवगीत गीतिका दोहे कविता - मुक्तक कविता - क्षणिका कवित-माहिया लोक गीत कविता - हाइकु कविता-तांका कविता-चोका कविता-सेदोका महाकाव्य चम्पू-काव्य खण्डकाव्य

शायरी

ग़ज़ल नज़्म रुबाई क़ता सजल

कथा-साहित्य

कहानी लघुकथा सांस्कृतिक कथा लोक कथा उपन्यास

हास्य/व्यंग्य

हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी हास्य व्यंग्य कविता

अनूदित साहित्य

अनूदित कविता अनूदित कहानी अनूदित लघुकथा अनूदित लोक कथा अनूदित आलेख

आलेख

साहित्यिक सांस्कृतिक आलेख सामाजिक चिन्तन शोध निबन्ध ललित निबन्ध हाइबुन काम की बात ऐतिहासिक सिनेमा और साहित्य सिनेमा चर्चा ललित कला स्वास्थ्य

सम्पादकीय

सम्पादकीय सूची

संस्मरण

आप-बीती स्मृति लेख व्यक्ति चित्र आत्मकथा यात्रा वृत्तांत डायरी रेखाचित्र बच्चों के मुख से बड़ों के मुख से यात्रा संस्मरण रिपोर्ताज

बाल साहित्य

बाल साहित्य कविता बाल साहित्य कहानी बाल साहित्य लघुकथा बाल साहित्य नाटक बाल साहित्य आलेख किशोर साहित्य कविता किशोर साहित्य कहानी किशोर साहित्य लघुकथा किशोर हास्य व्यंग्य आलेख-कहानी किशोर हास्य व्यंग्य कविता किशोर साहित्य नाटक किशोर साहित्य आलेख

नाट्य-साहित्य

नाटक एकांकी काव्य नाटक प्रहसन

अन्य

पत्र कार्यक्रम रिपोर्ट सम्पादकीय प्रतिक्रिया पर्यटन

साक्षात्कार

बात-चीत

समीक्षा

पुस्तक समीक्षा पुस्तक चर्चा रचना समीक्षा
कॉपीराइट © साहित्य कुंज. सर्वाधिकार सुरक्षित

प्रेम का पुरोधा

अध्याय: 04

शादी की रस्में शुरू होने को हैं। ये सोच स्नेहू की माँ बहुत ही ख़ुश है। बेटे की शादी होने पर माँ ही है जिसे सबसे ज़्यादा ख़ुशी होती है। उसकी माँ को थोड़ा सा दुःख है तो सिर्फ़ इसलिए कि संतानों की शादी की शुरूआत सबसे छोटे बेटे से हो रही है। 

“कम-से-कम बड़े बेटे की शादी तो छोटे से पहले कर देते,” माँ ने स्नेहू के पिता जी से झुँझलाहट में कहा। 

पिता ने कहा, “पहले बड़े बेटे को ही निपटा रहा हूँ। तू सब्र तो रख। मैंने बड़े लड़के की पसंद वाली लड़की के घर वालों से भी बात कर ली है। और वे लोग भी हमारे बड़े लड़के की शादी करने को तैयार हैं।”

“क्या! उसने भी कोई लड़की पसंद कर ली है। हो क्या गया है इस ज़माने की औलाद को?” माँ ने अपना माथा पीटते हुए कहा। 

“चिंता न कर, पगली! यह तो प्रकृति का नियम है कि वह कभी अपने एक ढर्रे पर नहीं चली है। परिर्वतन ही उसका जैविक गुण है। अब क्या पता हमारी बेटियों ने भी लड़के पसंद कर लिए हों। इसलिए एक बार उनसे भी पूछ लेना। मुझे उनकी भी शादी स्नेहू से पहले करनी है। अब मैं घर-गृहस्थी की सारी ज़िम्मेदारियों से फ़ारिग़ होना चाहता हूँ। फिर ये जानें, ये इनका काम,” पिता ने माँ को समझाते हुए कहा। 

स्नेहू के पिता ने स्नेहू के ससुराल वालों से बात कर के साल भर का समय माँग लिया और बारी-बारी से उसके सभी बड़े भाई–बहनों की शादी कर दी। सब भाई–बहनों की शादी हो जाने के बाद स्नेहू की शादी की शुरूआत हुई। सबसे पहले रीता की गोद भराई की रस्म बड़े ही धूमधाम से की गयी। उसके बाद रीता के घर वाले स्नेहू का तिलक कर गए। इस तरह धीरे-धीरे सारी रस्में होने लगीं। 

आज शादी का शुभ दिन आ ही गया। आज दोनों परिवारों के सभी लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। स्नेहू, रीता, स्नेहू के घरवाले, रीता के घर वाले सब के सब। 

बारात रीता के घर पर आ गयी है। रीता स्नेहू को दूल्हा के वेश में देख कर अति प्रसन्न है। स्नेहू को भी इंतज़ार की एक-एक घड़ी एक एक युग के समान लग रही है। वह अब रीता को जल्दी से सजी हुई दुलहन के रूप में देख लेना चाहता है। 

अब वह घड़ी भी आ गयी जब स्नेहू घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान रीता के घर के द्वार पर आ गया है और रीता उसके सामने उसके स्वागत के लिए हाथ में जयमाला लिए दुलहन के लिबास में आँखें झुकाए हुए खड़ी है। आज स्नेहू अपनी रीता को जी भर के देख रहा है। दुलहन के जोड़े वह बहुत ही ख़ूबसूरत दिख रही है। रीता भी उसे चुपके से देख लेती है और फिर मारे शर्म के पलकें झुका देती है। यह प्रक्रिया तब तक चली जब तक दोनों ने एक दूसरे को जयमाला नहीं पहना दी। जयमाला के बाद स्टेज कार्यक्रम और उसके बाद पाणिग्रहण हुआ। इस तरह से दो पवित्र हृदय हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। 

अब दुलहन की विदाई की रस्म हुई। रीता के घरवालों की आँखों में आँसू थे। उन्होंने अपनी लाड़ली को भीगी पलकों से विदा कर दिया। स्नेहू के घर रीता का ज़ोरदार स्वागत हुआ। दुलहन के घर आते ही स्नेहू की माँ ने उसे गले लगा लिया। रीता ने भी अपनी सासु माँ के चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद लिया। देवताओं को पूजने के बाद फिर दुलहन की मुँह दिखाई हुई। इस तरह से शादी की सारी रस्में एक-एक कर पूरी हो गयीं। 

आज उनके मिलन की रात है। स्नेहू और रीता अपने कमरे में हैं। लेकिन स्नेहू औरों की तरह ना ही अपनी दुलहन का घूँघट उठा रहा है और ना ही रीता अपने पति की बाँहों में सिमट रही है। वे दोनों कोई औपचारिक रस्म नहीं निभा रहे। वे दोनों तो एक दूसरे को एकटक देखे ही जा रहे हैं, जैसे चकोर चाँद को एकटक देखता रहता है। चाँद भी चुपके-चुपके खिड़की में से शरारती नज़रों से कमरे में झाँक रहा है। उन्हें पता ही नहीं कि उनकी खिड़की खुली हुई है और कोई चुपके से उन्हें देख रहा है। वे भी किसी की परवाह किए बिना एक दूसरे की बाँहों में बाँहें डाले सो गए। चाँद भी मारे शर्म के बादलों की ओट में हो लिया। 

पुस्तक की विषय सूची

  1. अध्याय: 01
  2. अध्याय: 02
  3. अध्याय: 03
  4. अध्याय: 04
  5. अध्याय: 05
  6. अध्याय: 06
  7. अध्याय: 07
  8. अध्याय: 08
  9. अध्याय: 09
  10. अध्याय: 10
  11. अध्याय: 11
  12. अध्याय: 12 
  13. अध्याय: 13
  14. अध्याय: 14
  15. अध्याय; 15
  16. अध्याय: 16
  17. अध्याय: 17
  18. अध्याय: 18
  19. अध्याय: 19
  20. अध्याय: 20
  21. अध्याय: 21

लेखक की पुस्तकें

  1. प्रेम का पुरोधा

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता

लघुकथा

कहानी

सामाजिक आलेख

विडियो

उपलब्ध नहीं

ऑडियो

उपलब्ध नहीं

विशेषांक में